1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ...तो इस वजह से सबसे पहले चंडीगढ़ गए फ्रांस्वा ओलांद

...तो इस वजह से सबसे पहले चंडीगढ़ गए फ्रांस्वा ओलांद

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर ओलांद भारत आए हैं। गणतंत्र दिवस की परेड को देखने के साथ साथ ओलांद भारत के साथ कई अहम समझौतों पर बात भी करने वाले हैं।

francois hollande- India TV Hindi
francois hollande

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर ओलांद भारत आए हैं। गणतंत्र दिवस की परेड को देखने के साथ साथ ओलांद भारत के साथ कई अहम समझौतों पर बात भी करने वाले हैं। ओलांद आज (रविवार) एक व्यापारिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। पीएम मोदी ने भी फ्रांस की भारत के प्रति प्रतिबद्धता और आतंकवाद से लड़ने के तरीकों की सराहना की। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि फ्रांस का चंडीगढ़ से पुराना नाता रहा है। ओलांद के दौरे का पहला दिन सिर्फ इसी बात को लेकर चर्चा में रहा कि आखिर ओलांद ने अपने दौरे के पहले ही दिन के लिए चंडीगढ़ को ही क्यों चुना।

दरअसल तीन दिन के दौरे पर भारत आए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को पीएम मोदी ने आज चंडीगढ़ के रॉक गार्डन की सैर कराई। चंडीगढ़ के रॉक गार्डन में पीएम मोदी ने फ्रांस्वा ओलांद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक बिजनेस समिट में हिस्सा लिया जहां दोनों ने दिग्गज कंपनियों के CEO को संबोधित किया। इसके अलावा मोदी और ओलांद ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की बिल्डिंग और पंजाब एंड हरियाणा विधानसभा सचिवालय बिल्डिंग को भी देखा। दोनों नेता चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में स्टेट ऑर्ट म्यूजिम गए। हम आपको बता दें चंडीगढ़ को एक फ्रांसिसी आर्किटेक्ट ने डेवलप किया था और शायद यही वजह है कि ओलांद सबसे पहले चंडीगढ़ ही गए।

Latest India News