नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल किया और आश्चर्य जताया कि सीबीआई मामले से जुड़े कांग्रेस नेताओं के खिलाफ छापेमारी क्यों नहीं करती है। केजरीवाल ने सवाल किया कि इतावली अदालत के आदेश में जो नाम हैं क्या उन्हें तुरंत गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ नहीं करनी चाहिए ?
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वड्रा का हवाला देते हुए ट्विटर पर कहा, प्रधानमंत्री अगस्ता पर खामोश क्यों हैं? भाजपा ने पहले वड्रा को छोड़ा और अब अगस्ता में कांग्रेस के पूरे शीर्ष नेतृत्व को बचा रही है? उन्होंने यह भी ट्वीट किया, इतावली अदालत के आदेश में जो नाम आए हैं, क्या उन्हें फौरन गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ नहीं करनी चाहिए? सीबीआई ने मेरे यहां पर छापा मारा लेकिन कांग्रेस नेताओं पर कोई छापेमारी नहीं हुई।
पिछले साल दिसंबर में सीबीआई ने कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर छापा मारा था। केजरीवाल ने तब आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री ने सीबीआई से दिल्ली सचिवालय पर छापा मरावाया है।
बता दें कि इटली के हाईकोर्ट के आदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह, अहमद पटेल समेत कुछ अन्य लोगों के नाम आए हैं। याचिका स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले हफ्ते इस मामले की सुनवाई होगी।
दूसरी तरफ, एयरफोर्स के पूर्व चीफ एसपी. त्यागी ने सीबीआई के सामने माना है कि वे इस कंपनी के बिचौलिए से दिल्ली के एक फार्म हाउस में मिले थे। बिचौलिए का नाम गिडो राल्फ हैश्के था।
गौरतलब है कि हाल ही में इटली के हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया। फैसले में कोर्ट ने तत्कालीन भारतीय सरकार के अलावा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लिया है। कोर्ट ने इस मामले में सेन्योरा गांधी को मुख्य आरोपी बताया है।
Latest India News