नई दिल्ली: सबसे पावन महीना सावन शुरू हो गया है, भगवान शिव का यह प्रिय महीना हर तरह से लोगों को खुशियां ही देता है। इस बार का सावन भी अपने आप में अनूठा है। कारण है 144 साल बाद बनने वाला सौभाग्य योग। श्रद्धालुओं में इसे लेकर खासा उत्साह है।
इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ज्यादातर मंदिरों में श्रद्धालु इस अवसर पर रुद्राभिषेक के लिए एडवांस बुकिंग करा चुके हैं।
सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित रहता है। इस माह में विधि पूर्वक शिवजी की आराधना करने से, मनुष्य को शुभ फल भी प्राप्त होते हैं, लेकिन हिंदू रिवाजों में जहां इस महीने हर दिन नये तरीके से पूजा की जाती है वहीं इस महीने के दौरान बहुत सारी चीजें वर्जित भी होती है।
आगे के स्लाइड्स में जानें सावन के महीने में कौन सी चीजें वर्जित हैं और क्यों?
Latest India News