1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार के कई इलाकों में बारिश, गया में घरों में घुसा पानी

बिहार के कई इलाकों में बारिश, गया में घरों में घुसा पानी

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के साथ पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गयी।

Gaya Rain- India TV Hindi
Image Source : PTI Gaya Rain

पटना: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के साथ पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गयी। पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से  प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गयी।  वहीं गया में बारिश का पानी घरों में घुस गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान टेकारी में 26 सेमी, गया में 24 सेमी, बोधगया में 20 सेमी, विक्रम एवं कुर्था में 17..17 सेमी, कोईलवर एवं किंजर में 16..16 सेमी, मखदूमपुर में 15 सेमी, बसुआ, जहानाबाद और अरवल में 10..10 सेमी, महाराजगंज, बिहटा और पटना में 7..7 सेमी बारिश रिकार्ड की गयी। 

बिहार में सोमवार को 8.30 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक भागलपुर और पूर्णिया जिला में क्रमश: 70.0 मिमी, 237.8 मिमी, 14.2 मिमी और 1.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गयी। 

बिहार के प्रमुख शहरों पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज अधिकतम तापमान क्रमश: 31.4 डिग्री सेल्सियस, 27.7 डिग्री सेल्सियस, 33.8 डिग्री सेल्सियस और 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  बिहार में आज सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का सबसे अधिक स्तर गया में :96 प्रतिशत: रहा जबकि आज शाम 5.30 बजे आर्द्रता का सबसे अधिक स्तर (97 प्रतिशत) पटना में रहा। 

अगले 24 घंटे के दौरान पटना और गया में सामान्य तौर पर आकाश के मेघाच्छादित रहने के साथ मध्यम बारिश होने, भागलपुर में सामान्य तौर पर आकाश के मेघाच्छादित रहने के साथ छिट-पुट वर्षा अथवा गरज के साथ छींटे पडने तथा पूर्णिया में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाए रहने के साथ लगातार बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है। 

Latest India News