1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘पाकिस्तान से हमदर्दी रखने वालों का सिर कलम कर दिया जाएगा’

‘पाकिस्तान से हमदर्दी रखने वालों का सिर कलम कर दिया जाएगा’

बीरभूम: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने विवादित बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी करने वालों के सिर कलम किये जाएंगे। घोष ने बुधवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि जो यहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं उन्

dilip ghosh- India TV Hindi
dilip ghosh

बीरभूम: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने विवादित बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी करने वालों के सिर कलम किये जाएंगे। घोष ने बुधवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि जो यहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं उन्हें उपर से छह इंच काट दिया जाएगा। अब दिन बदल गये हैं। घोष ने चरमपंथियों और आतंकवादियों की मदद करने वालों को चेताया।

बीरभूम की सिऊरी में एक रैली को संबोधित करते हुए घोष ने कहा, ”यहां पुलिस हालात काबू करने में पूरी तरह नाकाम रही।” इसके बाद घोष ने डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा। बता दें कि भाजपा के नाम पर ही यहां पर्चा बांटा गया है, जिसमें अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के ‘तालिबानी’ शासन के खिलाफ ‘हिंदू एकता’ की अपील की गई है। पर्चा बीरभूम भाजपा जिला ईकाई ने नाम पर आसपास के इलाके में बांटा गया है। पर्चे में इलमबाजार में हुई हिंसा को लेकर आरोप लगाया गया है कि मुस्‍लिमों ने ‘पुलिस स्‍टेशन को घेर लिया’, वहां खड़े ‘राहगीरों’ पर हमला किया। यह भी आरोप लगाया गया है कि अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के लोगों ने दुकानों और गाडि़यों में आग लगा दी।

सत्‍ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सिऊरी में भाजपा का प्रदर्शन सांप्रदायिक आधार पर वोटों का बंटवारा है। राज्‍य के मछली पालन मंत्री चंद्रकांत सिन्‍हा ने कहा, ”भाजपा जो कह रही है, वो देश विरोधी है। और क्‍या कहा जा सकता है? वे बंगाल को दो धड़ों हिंदू और मुसलमान में बांटना चाहते हैं। आने वाले चुनावों के मद्देनजर वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश है।”

Latest India News