1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इतिहास में पहली बार चार दिन के भीतर IAS के नतीजे

इतिहास में पहली बार चार दिन के भीतर IAS के नतीजे

नयी दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की ओर से आयोजित की गई सिविल सेवा परीक्षा-2014 के अंतिम परिणाम कल घोषित किए जाएंगे । एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा

इतिहास में पहली बार...- India TV Hindi
इतिहास में पहली बार चार दिन के भीतर IAS के नतीजे

नयी दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की ओर से आयोजित की गई सिविल सेवा परीक्षा-2014 के अंतिम परिणाम कल घोषित किए जाएंगे । एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि आयोग साक्षात्कारों के महज 4 दिन के भीतर अंतिम परिणाम की घोषणा करेगा। अधिकारी ने बताया, आयोग सिविल सेवा परीक्षा, 2014 के अंतिम परिणाम कल शाम घोषित करेगा।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में संपन्न होती है। प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षात्कार प्रक्रिया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS, IFS, और IPS सहित कई अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। देश भर के 59 केंद्रों में 2,137 जगहों पर पिछले साल 24 अगस्त को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। करीब 4.51 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से 16,933 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के नतीजे इस साल 13 मार्च को घोषित किए गए थे। 3,308 लोगों को साक्षात्कार में शामिल होने के योग्य घोषित किया गया। इनमें से 3,303 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए । साक्षात्कार का आयोजन 27 अप्रैल से 30 जून तक हुआ । अधिकारी ने बताया कि इस बार सिविल सेवा परीक्षा के जरिए कुल 1,364 पद भरे जाने हैं । 

Latest India News