नई दिल्ली: दिल्ली में 9 साल की बच्ची को किडनेप कर रही महिला को रंगे हाथो पकड़ा गया है। मामला दिल्ली के स्वरुप नगर का है। जहा महिला इब्राहिमपुर प्राइमरी स्कूल की छुट्टी के वक्त स्कूल के आसपास थी। जैसे ही 9 साल की बच्ची स्कूल से घर की तरफ जाने लगी थोड़ी सुनसान सड़क आते ही महिला ने बच्ची का हाथ पकड़ लिया और कहा मेरे साथ चल। बच्ची हाथ छुड़ाकर भागने लगी तो महिला पीछे-पीछे भागी और कहने लगी मेरी बेटी है।
चाय की दूकान चला रही एक पड़ोस की महिला ने रोते हुए भागती बच्ची से वजह पूछी तो बताया वो महिला जबरदस्ती अपने साथ ले जा रही है। तभी पास के घर से बच्ची की माँ भी आ गई और जैसे ही उस महिला को पकड़ा तो कहने लगी मेरी बेटी है तभी महिलाओ ने पिटाई कर पुलिस को इतला दी।
PCR तो आई पर घटना थाना स्वरूप नगर एरिया में हुआ और कुछ ही कदमो पर दूसरे जिले के थाणे अलीपुर का पुलिस बूथ था इस कारण आरोपी महिला को छोड़ दिया। अलीपुर के स्वरूप नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को ख़बर करने के बावजूद करीब ढ़ाई घंटे बाद स्वरुप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
शुरुवाती पुछताछ से पता चला है कि महिला पंजाब की रहने वाली है और वह बच्ची के किड़नेपनिंग की बात को मना कर रही है।
देश में लगातार बच्चे गायब हो रहे और कोर्ट तक इसमें सरकारो को फटकार लगा चुके है। इस तरह एक लड़की का किडनेप की कोशिश करना हैरान करने वाला है यदि बच्ची थोड़ी सी सावधानी से नही बच पाती तो बच्ची कहाँ जाती क्या इसके साथ होता ये दिल दहला देने वाला है।
अब महिला के तार कहा कहाँ जुड़े है कौन-कौन इस धंधे में शामिल है ये सब जांच का विषय है पर पुलिस का इस तरह ढाई घण्टे लेट आना जाहिर करता है की पुलिस महिला को तिहाड़ भेजकर अपना पल्ला झाड़ लेगी और कोई दूसरी जानकारियां शायद ही उगलवा सके। ढाई घण्टे बाद आई पुलिस की बड़ी एक और लापरवाही ये रही की देखिये पीड़ित और आरोपी दोनों को एक ही पुलिस गाड़ी में बैठा दिया। इस हादसे के बाद स्वरूप नगर के इब्राहिमपुर नत्थूपुरा के लोग दहशत में है। पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Latest India News