A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुजफ्फरनगर: घर के तहखाने में बंधक बनाकर 2 महीने तक युवती से किया रेप

मुजफ्फरनगर: घर के तहखाने में बंधक बनाकर 2 महीने तक युवती से किया रेप

देश के कई हिस्सों में बलात्कार के मामलों को लेकर फैले आक्रोश के बीच यह घटना सामने आई है...

<p>representational image</p>- India TV Hindi
representational image

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस इलाके में एक घर के तहखाने में बंधक बना कर रखी गई 23 वर्षीय महिला से करीब दो महीने तक दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

थाना प्रभारी डी के त्यागी ने आज बताया कि पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसे दो महीने तक उस स्थान पर रखा गया और एक व्यक्ति तथा उसके अंकल ने उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि महिला एक फरवरी को किसी तरह घर से भागने में सफल रही। पुलिस ने आरोपी और उसके अंकल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका अंकल फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें

देश के कई हिस्सों में बलात्कार के मामलों को लेकर फैले आक्रोश के बीच यह घटना सामने आई है।

Latest India News