1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान के दौसा जिले में महिला ने तीन बच्चों को मारने के बाद आत्महत्या की

राजस्थान के दौसा जिले में महिला ने तीन बच्चों को मारने के बाद आत्महत्या की

राजस्थान में दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीन मासूम बच्चों को मारने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

<p>राजस्थान के दौसा...- India TV Hindi
राजस्थान के दौसा जिले में महिला ने तीन बच्चों को मारने के बाद आत्महत्या की

जयपुर: राजस्थान में दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीन मासूम बच्चों को मारने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना अधिकारी अशोक झाझड़िया ने बताया कि लहाडी का वास गांव निवासी काली मीणा (30) ने अपनी पुत्री नकिता (06), पुत्र बिटटू (04) को जहर देकर मार दिया और एक अन्य तीन माह की पुत्री को गला दबाकर मारने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मृतका ने संभवत: पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है। मृतका का पति चेन्नई में मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Latest India News