1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Shocking Video: बैंगलोर में लोगों के सामने किडनैप हो गई लड़की

Shocking Video: बैंगलोर में लोगों के सामने किडनैप हो गई लड़की

महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है, न घर पर और न ही सड़क पर। बैंगलोर से एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपको चौकाने के लिए काफी है।

Kidnapping
- India TV Hindi
Kidnapping

बैंगलोर: महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है, न घर पर और न ही सड़क पर। बैंगलोर से एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपको चौकाने के लिए काफी है। रात करीब 10 बजे अपने पीजी के बाहर मोबाइल फोन पर बात कर रही एक लड़की को सबकी आंखों के सामने किडनैप कर लिया गया। जिस वक्त यह घटना हुई वहां काफी सारे लोग मौजूद थे।

दक्षिणी बैंगलोर में हुई यह घटना बीते 23 तारीख की रात की है, जिसकी हैरान कर देने वाली तस्वीर और वीडियो अब सामने आया है। उस रात करीब नौ बजकर 51 मिनट पर ये लड़की अपने पीजी के बाहर मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी एक युवक वहां आया और उसे उठाकर ले गया। इस वारदात के दौरान आसपास लोग भी मौजूद थे लेकिन किसी ने बीच बचाव नहीं किया। हालांकि बाद में लड़की को छोड़ दिया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जाता है कि लड़की नार्थ ईस्ट की रहने वाली है। इस घटना पर उसने पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है।

Caught on CCTV: Woman in Bengaluru dragged and kidnapped in public viewhttps://t.co/9U0AwKUneb

— ANI (@ANI_news) 2 मई 2016

Latest India News