1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कार्बेट टाइगर रिर्जव में बाघ ने महिला को मारा, बांह चबा कर खाई

कार्बेट टाइगर रिर्जव में बाघ ने महिला को मारा, बांह चबा कर खाई

ऋषिकेश :उत्तराखंड में कार्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में घास लेने गयी एक महिला को बाघ ने हमला कर मार डाला। कल पांच अक्तूबर को जंगल में घास लेने गयी देवकी देवी नाम की

कार्बेट टाइगर रिजर्व...- India TV Hindi
कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ ने महिला को मारा

ऋषिकेश :उत्तराखंड में कार्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में घास लेने गयी एक महिला को बाघ ने हमला कर मार डाला। कल पांच अक्तूबर को जंगल में घास लेने गयी देवकी देवी नाम की अधेड़ उम्र की महिला जब शाम तक नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की और जंगल से उसका एक बांह खाया शव बरामद किया। शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ढेला रेंज में पथराव किया और तोड़-फोड़ भी की। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर ग्रामीण शांत हुए। आज सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

कार्बेट के फील्ड डायरेक्टर समीर सिन्हा ने बताया कि महिला को हमला कर मारना और फिर उसकी बांह चबा जाना बाघ का असामान्य व्यवहार लगता है क्योंकि इंसान उसकी आहार श्रृंखला में नहीं आता। इंसान से नजदीकी सामना होने पर अपने बचाव की सहज प्रवृत्ति में वह इंसान पर हमला कर सकता है किन्तु उसका मांस खाना बाघ की सहज प्रवृत्ति नहीं होती। सिन्हा ने बताया कि घटनास्थल ढेला वन रेंज की पखेरुआ पश्चिमी बीट में निगरानी के लिए कैमरा ट्रैप सहित एक पिंजरा भी लगा दिया गया है।

 

Latest India News