1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पति की हत्या के मामले में महिला और प्रेमी गिरफ्तार

पति की हत्या के मामले में महिला और प्रेमी गिरफ्तार

पालघर: पालघर शहर में कथित रूप से अपने पति की हत्या करने के मामले में एक स्कूली शिक्षक और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी जी यशोद ने बताया, नौ

पति की हत्या के मामले...- India TV Hindi
पति की हत्या के मामले में महिला और प्रेमी गिरफ्तार

पालघर: पालघर शहर में कथित रूप से अपने पति की हत्या करने के मामले में एक स्कूली शिक्षक और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी जी यशोद ने बताया, नौ जुलाई को समीर पिम्पले :36: शहर में अपने घर के बाथरूम के भीतर मृत पाया गया था। समीर भी एक स्कूल शिक्षक था।

उन्होंने बताया कि पत्नी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद प्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस ने समीर की मौत को लेकर एक जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीडि़त के पिता ने भी शिकायत किया कि उन्हें अपने बेटे की हत्या का संदेह है।

उन्होंने बताया कि दंपति के बीच मामूली बातों पर लड़ाई होती थी और पीडि़त के पिता को इस बात की जानकारी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी समीर की पत्नी समीदा पिम्पले और उसके प्रेमी संतोष यादव सांखे को गिरफ्तार कर लिया। सांखे एक पर्यटक वाहन चालक था। पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया कि प्राकृतिक मौत का मामला दिखाने के लिए उनके शव को घसीट कर बाथरूम लाया गया था और साक्ष्य को भी मिटा दिया गया था।

यशोद ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कल दोनों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Latest India News