1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला दारोगा और कांस्टेबल की पिटाई, भाजपा प्रत्याशी के बेटे समेत तीन लोग गिरफ्तार

महिला दारोगा और कांस्टेबल की पिटाई, भाजपा प्रत्याशी के बेटे समेत तीन लोग गिरफ्तार

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुवायां सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक चेतराम के बेटे तथा उसके साथियों को एक महिला दारोगा तथा साथी कांस्टेबल की लाठी-डंडों से पिटाई करने के मामले में

Woman SI- India TV Hindi
Woman SI

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुवायां सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक चेतराम के बेटे तथा उसके साथियों को एक महिला दारोगा तथा साथी कांस्टेबल की लाठी-डंडों से पिटाई करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कमल किशोर ने आज यहां बताया कि दारोगा सुषमा यादव और कांस्टेबल अजय मलिक कल रात टाउन हाल चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक वाहन को रोका। उसके चालक ने खुद को पूर्व विधायक चेतराम का बेटा बताया।

चेतराम पुवायां विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार भी हैं। किशोर ने बताया कि चालक वाहन के कागजात नहीं दिखा सका, मगर उसे जाने दिया गया। कुछ ही देर बाद एक लग्जरी गाड़ी में सवार कई लोग आये और दारोगा सुषमा तथा कांस्टेबल मलिक को लाठी-डंडों से पीटने लगे, जिससे वे दोनों घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर पूर्व विधायक के पुत्र अनुज तथा उसके दोस्तों अभिषेक और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest India News