1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ससुर ने बहू और उसके प्रेेमी को मारी गोली

ससुर ने बहू और उसके प्रेेमी को मारी गोली

सीतापुर: एक व्यक्ति ने अपनी बहू और उसके प्रेेमी की गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। यह घटना उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में आज सुबह हुई। पुलिस

ससुर ने बहू और उसके...- India TV Hindi
ससुर ने बहू और उसके प्रेेमी को मारी गोली

सीतापुर: एक व्यक्ति ने अपनी बहू और उसके प्रेेमी की गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। यह घटना उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में आज सुबह हुई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संदना थाने के मुदियाकला कस्बे में आज सुबह बृज कुमार नाम के एक व्यक्ति ने अपनी बहू सरोज सिंह :36: को राकेश राठौर :27: को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देखकर अपनी लाइसेंसी राइफल से दोनांे को गोली मार दी। दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका बेटा गाजियाबाद में काम करता है और वह अपनी बहू को आपत्तिजनक हालत में देखकर अपना आपा खो बैठा जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Latest India News