जम्मू: जम्मू-कश्मीर में चलते फिरते कुछ लोगो ने शनिवार को एक महिला के कपड़े उतार दिए और फिर वीडियो बना कर सोशल-मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में एक सेना का जवान भी बताया जा रहा है।
क्या था पूरा मामला
पुलिस के अनुसार घटना ऊधमपुर के जगानू क्षेत्र की है। महिला बाइक के पीछे की सीट पर बैठकर कहीं जा रही थी। तभी सामने से आए पांच लोगों ने उसे रोका और छेडछाड शुरू कर दी। महिला का विरोध करने पर इन लोगों की महिला से काफी बहस हुई। इसके बाद इन लोगों ने सबके सामने महिला के कपड़े उतार दिए और मोबाइल कैमरे से उसका वीडियो बनाकर सोशल-मीडिया पर वायरल कर दिया।
कार्यवाही के तहत इनमें से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अभी भी दो फरार हैं। सभी आरोपियों में से एक सेना का जवान बताया जा रहा है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल, पुलिस मामले की पूरी जांच में जुटी हुई है।
Latest India News