नई दिल्ली: भारतीय सेना की महिला ऑफिसर ने कर्नल के खिलाफ यौन उत्पीडन का केस दर्ज कराया है। महिला ऑफिसर के पिता ने रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर को चिट्ठी लिखकर सेना के आला अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे कार्रवाई के नाम पर आरोपी को मलाईदार पोस्टिंग दे रहे हैं।
महिला ऑफिसर ने करीब दो महीने पहले शिकायत दर्ज की थी। सिग्नल कोर की 26 वर्षीय कैप्टन को मार्च 2013 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था। इन्होंने इसी साल नारी शक्ति को दर्शाने के लिए गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया था।
कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन से संबंधित समिति की बैठक इस माह के शुरुआत में हुई और उसने कमांडिंग ऑफिसर के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने की अनुशंसा की। रक्षा सूत्रों के मुताबिक सेना इस मामले पर जौर कर रही है और उचित कारर्वाई की जाएगी।
Latest India News