शाहजहांपुर: जलालाबाद थाना क्षेत्र के हरेगा गांव में एक लड़की को भगा कर ले जाने वाले युवक के परिवार की सभी महिलाओं को निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया गया था।
इस पूरे मामले में वहां के पुलिसकर्मियों के ऊपर सवाल उठ रहे हे क्योंकि घटना होने के 12 घंटे बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
इसी के चलते आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पीडि़तों के गांव पहुचें। इस दौरान उनकी अपर पुलिस अधीक्षक से तीखी नोक झोक हो गई और हालात इतने बिगड़ गये कि ए एस पी आशाराम यादव ने जितिन को थाने चलने की बात कह डाली।
जितिन प्रसाद ने मांग की है इस पूरे मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये और महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने वाले सभी आरोपियों की तत्काल गिरफतारी की जाये।
अगर इस पूरे मामले में पुलिस ने समय रहते लड़की पक्ष की तरफ से कार्यवाही की होती तो शायद इन्सानियत को शर्मशार करने वाली इस घटना को रोका जा सकता था।
वहीं पुलिस ने पूरे मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।
Latest India News