पूरी दुनिया जानती है कि बाबर हिंदुस्तान में पैदा नहीं हुआ था: रामदेव
पूरी दुनिया जानती है कि बाबर हिंदुस्तान में पैदा नहीं हुआ था: रामदेव
IndiaTV Hindi Desk
Published : Mar 29, 2017 04:17 pm IST, Updated : Mar 29, 2017 04:17 pm IST
स्वामी रामदेव का कहना है कि अयोध्य में राम मंदिर के प्रस्ताव पर अगर दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती है तो ये एक बढ़िया कदम है।
Ramdev
लखनऊ: स्वामी रामदेव का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर के प्रस्ताव पर अगर दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती है तो ये एक बढ़िया कदम है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष मिलकर बात करें और एक समाधान तक पहुंचें तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि बाबर हिंदुस्तान में पैदा नहीं हुआ था।
स्वामी रामदेव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि योगी जी ने सीएम के तौर पर जो कदम उठाए हैं वह बिल्कुल सही है। अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध को लेकर सवाल के जवाब में स्वामी रामदेव ने कहा कि जो भी चीज अवैध है उस पर तो प्रतिबंध लगना ही चाहिए।