देवेंद्र दोस्ती के नाम पर थी किंजल के ऊपर बुरी नजर
दोस्ती किसी के बीच हो सकती है। दोस्ती की एक मर्यादा और सीमा भी होती है। जैसा दोस्त देवेंद्र को लेकर किंजल चाहती थी, लेकिन देवेंद्र ने तो दोस्ती की बुनियाद ही ब्लैकमेलिंग के ईंट-गारे पर खड़ी की थी। दरअसल ये रिश्ता पड़ोस में रहने वाले देवेंद्र की उस धमकी का नतीजा था। जो बार-बार खुदकुशी की बात कहकर किंजल की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा था। छोटी उम्र की किंजल उस साजिश को भांप नहीं सकी। जो देवेंद्र के दिमाग में पनप चुकी थी।
3 साल पहले से देवेंद्र करता था एकतरफा प्यार
दरअसल उस बात को 3 साल गुजर चुके है। एकतरफा प्यार में पागल देवेंद्र किसी भी सूरत में किंजल से दोस्ती करना चाहती था, लेकिन किंजल को रिश्ता मंजूर नहीं था। लाख कोशिश के बाद भी किंजल नहीं मानी तो शातिर देवेंद्र खुदकुशी की धमकी देने लगा। ये चाल एकदम सटीक साबित हुई। किंजल ने एक साल पहले देवेंद्र से दोस्ती करने का फैसला किया। लेकिन यही से दबे पांव किंजल की जिंदगी में डर और दहशत ने जगह बना ली।
ऐसे हुई दोनों के बीच दोस्ती गहरी
किंजल मुंबई के मलाड इलाके के एक गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती थी और विरार से मलाड वो लोकल ट्रेन से जाती थी- कई बार देवेंद्र उसे छोड़ने के बहाने उसके साथ जाया करता था। धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त हो गए...लेकिन देवेंद्र तो रिश्ते को दोस्ती से आगे ले जाना चाहता था। दोनों का मिलना जुलना होने लगा। बातचीत होने लगी, लेकिन हकीकत में देवेंद्र तो कंजिल पर बुरी नजर रखता था। उसकी नजर में इस दोस्ती के मायने कुछ और थे।
किंजल की दोस्ती और किसी से होने के कारण रची घिनौनी साजिश
देवेंद्र को जैसे ही पता चला कि किंजल की एक और लड़के से दोस्ती है। उसने अपना असली रंग दिखाने शुरू कर दिया। कई बार किंजल के साथ मारपीट की और तो और उसे डराने लगा। ऐसे में किंजल ने घर से निकलना बंद कर दिया। हिम्मत दिखाते हुए घरवालों के साथ-साथ पुलिस में देवेंद्र की शिकायत करने की बात कही। किंजल का यही कदम सनकी ब्यॉयफ्रेंड को सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है। लिहाजा शातिर देवेंद्र ने किंजल के जज्बात से खलते हुए आखिरी मुलाकात के बहाने बुलाया। एक नापाक इरादे के साथ।
अगली स्लाइड में पढ़े और
Latest India News