1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दाउद के गुर्गे की धमकी: याकूब की फांसी का अंजाम भुगतना होगा

दाउद के गुर्गे की धमकी: याकूब की फांसी का अंजाम भुगतना होगा

नई दिल्ली: 1993 मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को दी गई फांसी से अंडरवर्ल्ड भी बौखला गया है। सूत्रों के मुताबिक डॉन दाउद इब्राहीम के गुर्गे छोटा शकील ने इस फांसी को ‘लीगल मर्डर’

अंडरवर्ल्ड की धमकी:...- India TV Hindi
अंडरवर्ल्ड की धमकी: याकूब की फांसी का अंजाम भुगतना होगा

नई दिल्ली: 1993 मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को दी गई फांसी से अंडरवर्ल्ड भी बौखला गया है। सूत्रों के मुताबिक डॉन दाउद इब्राहीम के गुर्गे छोटा शकील ने इस फांसी को ‘लीगल मर्डर’ कह डाला है। इतना ही नहीं छोटा शकील ने यह तक कह डाला कि याकूब को बहला फुसलाकर भारत बुलाकर अपने वादों से मुकरने वाली भारत सरकार ने गलत किया। एक निजी अखबार को शकील ने कहा, “भारत सरकार ने इससे क्या संदेश दिया? तुमलोगों ने एक बेगुनाह को उसके भाई के गुनाह की सजा दी। डी कंपनी इसकी निंदा करती है। यह एक ‘लीगल मर्डर’ है।”

शकील यहीं नहीं रूका उसने इस फांसी का अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए कहा, “वो तो होगा ही।” उसने भारत के इस धोखे का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि भारत ने यह जो कुछ भी किया है उससे दाउद और उससे जुड़े दूसरे भगौड़ों के भारत लौटने या भारत सरकार को सौपे जाने की संभावनाएं अब खत्म हो गई है। उसने कहा कि असली गुनहगार को टाइगर मेमन था,लेकिन उसके भाई को टाइगर के गुनाहों की सजा दी गई। शकील ने आगे कहा, “दाउद इब्राहीम का भी यही हाल हुआ होता अगर वो उस वक्त वापस लौट गए होते।” कहने का मतलब है कि अगर दाउद हिंदुस्तान जाते तो उनका भी ऐसा ही कुछ हश्र हुआ होता। गौरतलब है कि साल 1993 के सीरियल बम धमाकों में दाउद इब्राहीम और याकूब मेमन के बड़े भाई टाइगर मेमन पर धमाकों की पूरी रणनीति और उसको अंजाम देने का आरोप है। इन्ही बम धमाकों के संबंध में फिल्म अभिनेता संजय दत्त भी जेल की सजा काट रहे हैं।

Latest India News