1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यमन से 300 और भारतीयों की घर वापसी होगी

यमन से 300 और भारतीयों की घर वापसी होगी

नई दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को कहा कि उपद्रवग्रस्त यमन से 300 और भारतीयों को घर वापस लाया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया है, "नया दिन..किसी और शहर में..लक्ष्य वही।

- India TV Hindi

नई दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को कहा कि उपद्रवग्रस्त यमन से 300 और भारतीयों को घर वापस लाया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया है, "नया दिन..किसी और शहर में..लक्ष्य वही। यमन से भारतीय नागरिकों को निकालने का काम जारी। आईएनएस सुमित्रा हुदायदाह में आज रहेगा।"

उन्होंने लिखा है, "दांव पर और 300 से ज्यादा। यमन के अल हुदायदाह से 300 से ज्यादा भारतीयों को निकाला जाएगा, आज के लिए आईएनएस सुमित्रा को निर्धारित किया गया है।"

यमन से भारतीय वायुसेना का विमान यमन से 190 भारतीयों को साथ लेकर गुरुवार को मुंबई पहुंचा, जबकि 169 केरल के कोच्चि गए।

 

Latest India News