1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘हॉट योगी’ बिक्रम चौधरी की मायावी दुनिया, कैसे शिकार बनी 6 लड़कियां ?

‘हॉट योगी’ बिक्रम चौधरी की मायावी दुनिया, कैसे शिकार बनी 6 लड़कियां ?

नई दिल्ली: भारत के कोलकाता से 45 साल पहले अमेरिका जाकर बसता है एक योग गुरु। योग की अपनी अलग स्टाइल बनाता है और देखते ही देखते माइकल जैक्सन और मैडोना जैसी हॉलीवुड की मशहूर

hot yoga

क्या है खरबपति बिक्रम के 'स्कैंडल' का सच ?

चौधरी की इस आलीशान दुनिया पर बदनुमा धब्बा उस वक्त लगने लगा जब उनकी ही कई स्टूंडे्ंस ने एक के बाद एक चौधरी पर यौन शोषण के आरोपों की झड़ी लगा दी। कानून के फंदे में घिरने के बाद बिक्रम चौधरी खुद को योगी के साथ ही गरीब भी बताने लगे हैं। बिक्रम का दावा है कि इन योगा क्लासेज से अब कोई कमाई नहीं होती, इसलिए वो दिवालियेपन की कगार पर पहुंच चुके हैं। उनकी सभी कारें एक एजेंसी के पास गिरवी हैं जो ड्राइविंग सिखाने का काम करती है। हालांकि बिक्रम चौधरी भी जानते हैं कि उनकी लाइफस्टाइल देखकर कोई भी उनके दावों पर यकीन नहीं करेगा।

यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगने के बावजूद बिक्रम चौधरी हर बार अपने आप को पाक साफ बताते हैं। तमाम संगीन इल्जाम लगने के बावजूद अब तक बिक्रम चौधरी को कोई बड़ा झटका नहीं लगा था। इस योग गुरु के खिलाफ कोई कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी लेकिन लॉस एंजिलिस की अदालत ने मुआवजे का हुक्म सुनाकर साबित कर दिया है कि बिक्रम चौधरी पर लगने वाले इल्जामों में कुछ सच्चाई तो जरूर है।

Latest India News