नई दिल्ली: ब्रह्मपुत्र नदी के पास कामाख्या मंदिर में मानसून के समय हर वर्ष पर्व मनाया जाता है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां एकत्रित होते है। इस पर्व पर पूरे भारत से श्रद्धालु यहां आते है।
इनमें से कई दिन में दो बार वो अपने शरीर को इस तरह से मोड़ते है जिसे अद्भूत ही कहा जा सकता है। बात करने पर वो बताते है कि इसका अभ्यास बचपन से कर रहे है। योग से उनके शरीर और मन को शक्ति मिलती है।
नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा इस रविवार देश अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जा रहा है। पर यह प्रतिदिन योग करते है। इनके अनुसार योग द्वारा भागवान की खोज, यह सबसे अच्छा तरीका है उस शक्ति को पाने का।
Latest India News