'ऑपरेशन गोहत्या' के बाद एक्शन में योगी सरकार, मीट कारोबारी के घर रेड
'ऑपरेशन गोहत्या' के बाद एक्शन में योगी सरकार, मीट कारोबारी के घर रेड
IndiaTV Hindi Desk
Published : Apr 03, 2017 08:17 pm IST, Updated : Apr 03, 2017 08:29 pm IST
इंडिया टीवी पर 'ऑपरेशन गोहत्या' के प्रसारण के बाद योगी सरकार एक्शन में आ गई है।
पुलिस ने 'ऑपरेशन गोहत्या' में फंसे मीट कारोबारी के घर पर छापे मारे।
Breaking
नई दिल्ली: इंडिया टीवी पर 'ऑपरेशन गोहत्या' के प्रसारण के बाद योगी सरकार एक्शन में आ गई है। पुलिस ने 'ऑपरेशन गोहत्या' में फंसे मीट कारोबारी के घर पर छापे मारे। हालांकि छापे के दौरान लियाकत अली का घर बंद मिला। पुलिस ने लियाकत अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि इंडिया टीवी के अंडरकवर रिपोर्टर्स द्वारा किए गए एक खास स्टिंग ऑपरेशन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख लाइसेंस प्राप्त मांस निर्यातक, खाड़ी के देशों में भैंस के मांस के साथ गोमांस की आपूर्ति के लिए सहमति जताते हुए कैमरे पर पकड़े गए।
इस स्टिंग का प्रसारण इंडिया टीवी चैनल पर होने के बाद प्रशासनिक अमलों में खलबली मच गई। स्टिंग में दिख रहे दोनों मीट कारोबारी के घर पर छापे की कार्रवाई की गई लेकिन दोनों कारोबारी घर पर नहीं मिले।