1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बलात्कारी की नज़र में हैं आप इन 12 ‘ख़ूबियां’ के साथ

बलात्कारी की नज़र में हैं आप इन 12 ‘ख़ूबियां’ के साथ

ज्ञान कभी भी, कहीं भी, किसी भी उम्र में और किसी से भी मिल सकता है। यहां तक की भगवान राम ने भी अपने भाई लक्ष्मण को ज्ञान प्राप्त करने के लिए दम तोड़ रहे

- India TV Hindi

ज्ञान कभी भी, कहीं भी, किसी भी उम्र में और किसी से भी मिल सकता है। यहां तक की भगवान राम ने भी अपने भाई लक्ष्मण को ज्ञान प्राप्त करने के लिए दम तोड़ रहे रावण के पास भेज दिया था। कृतज्ञ हैं हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार से जिसकी वजह से तिहाड़ में बंद क़ैदी ने हमारे ख़ासकर महिलाओं के ज्ञान चक्षु खोल दिए।

हम बात कर रहे हैं ज्ञानी पुरुष मुकेश सिंह की जो बलात्कार, हत्या और अप्राकृतिक सैक्स के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इतने संगीन आरोपों के बावजूद इनका उत्साह ठंडा नहीं पड़ा और उन्होंने दूर दराज के अपने भाईयों को प्रवचन दे डाला कि कैसे महिलाओं को “सबक़” सिखाना उनका परमोधर्म है।

अथक परिश्रम से अर्जित उनके इस ज्ञान से पेशेवर वकील श्री मनोहर लाल शर्मा और श्री ए.पी. सिंह भी इतने ओतप्रोत हो गए कि लगे हाथ उन्होंने भी देशवासिओं को ज्ञान बांटते हुए बता दिया कि वे इस मुग़ालते में न रहे कि हमारे देश की महान संस्कृति में महिलाओं का कोई स्थान है।

हम में से ज़्यादातर लोगों ने बीबीसी की निर्भया डॉक्यूमेंट्री देखी है जिस पर फ़िलहाल प्रतिबंध लगा हुआ है। इसमें इन ज्ञानी पुरुषों की बातें सुनकर एक बात तो समझ आ गई कि किसी की हत्या करना कितना मुश्किल होता है वर्ना अगर आसान होता तो जाने कितने टीवी,लैपटॉप और मोबाइल के स्क्रीन टूट गए होते।

बहरहाल बग़ैर क़ानून को हाथ में लिए हम इन ज्ञानियों को तो छोड़ते हैं जेल में उन लोगों के भरोसे जो इनका वहां लालन पालम कर रहे हैं और आपको बताते हैं वो 12 ख़ूबियां जो एक भली लड़की को ‘एक गंदी लड़की’ बना सकती हैं।

Latest India News