जयपुर: राजस्थान के बांसवाडा जिले के लोहारिया थाना इलाके के उम्बाडा गांव के एक लडकी के परिजनों ने अपनी लडकी को अन्य युवक के साथ घूमते देखकर लडकी और युवक को कल एक पेड से बांध दिया।
लोहारिया थाना पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि लडकी के परिजनों ने अपनी बेटी को एक विवाहित युवक ईश्वर के साथ घुमता हुआ देखकर दोनों को एक पेड से बांध दिया। उन्होने बताया कि पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही दोनों को किसी ने खोल दिया।
विवाहित युवक ईश्वर ने आज लड़की के परिजनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143,342 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने युवती के पांच परिजनों को आज सीआरपीसी की धारा 151 में गिरफ्तार कर उप खंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest India News