जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में एक घर में लड़की से मिलने के लिए चोरी-छिपे दाखिल हुए एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई और उसके दोस्त को बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक पुलिस अफसर ने बताया कि शनिवार रात कटरा के पास भगता गांव में हुई इस वारदात के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में ऊधमपुर के रहने वाले राहुल कुमार (21) और उसके दोस्त अभिषेक (21) को पीटा गया था। राहुल ने रविवार को दम तोड़ दिया।
पुलिस अफसर ने कहा, "लड़की के रिश्तेदार ने दोनों को देखा और शोर मचाया। इस पर गांववाले इकट्ठा हो गए और दोनों की लाठियों से बुरी तरह पिटाई की।" पुलिस ने दोनों लड़कों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
Latest India News