1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, मेट्रो सेवा बाधित

मुंबई: मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, मेट्रो सेवा बाधित

मुंबई: उपनगरीय साकीनाका स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के सामने कूद कर आज सुबह एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के कारण मेट्रो सेवा एक घंटे से ज्यादा देर तक बाधित रही।

mumbai metro- India TV Hindi
mumbai metro

मुंबई: उपनगरीय साकीनाका स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के सामने कूद कर आज सुबह एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के कारण मेट्रो सेवा एक घंटे से ज्यादा देर तक बाधित रही।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले गणेशचंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। उसने सुबह करीब 9.20 बजे साकीनाका स्टेशन पर घाटकोपर जा रही मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुंबई मेट्रो के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना के बाद ट्रेन को खाली कराया गया और प्रचालन से हटा दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस घटना की वजह से मेट्रो यातायात सेवा एक घंटे से ज्यादा देर तक बाधित रही। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10.45 बजे मेट्रो सेवा फिर से शुरू कर दी गई।

Latest India News