1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: बारामूला में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में युवक की मौत

J&K: बारामूला में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में युवक की मौत

: जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में शुक्रवार को भीड़ पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि बारामुला के लदूरा इलाके में सेना के एक गश्ती दल पर भीड़ ने पत्थरबाजी की।

Kashmir Stone pelting- India TV Hindi
Image Source : AP Kashmir Stone pelting

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में शुक्रवार को भीड़ पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि बारामुला के लदूरा इलाके में सेना के एक गश्ती दल पर भीड़ ने पत्थरबाजी की। जवाब में सेना की ओर से हुई फायरिंग में वसीम लोन (22) की मौत हो गई।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वसीम बारामुला जिले के नादिहाल गांव का रहने वाला था।लोन की मौत के साथ घाटी में जारी हिंसा के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है।जुमे की नमाज के बाद दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग शहर में और उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में दो जगहों पर पत्थरबाजी की घटना हुई। इन घटनाओं में करीब 25 लोग घायल हुए हैं।

कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती के अलावा अलगाववादियों के आह्वान पर विरोध प्रदर्शनों और रैलियों को रोकने के लिए अधिकारियों ने श्रीनगर शहर और घाटी के अन्य भागों में कई जगहों पर प्रतिबंध लगाए हुए हैं। शुक्रवार को कश्मीर लगातार 77वें दिन बंद रहा।

​इन्हें भी पढ़ें:-

जम्मू-कश्मीर का सपना देखना बंद करे नवाज शरीफ: BJP
​एलओसी पर BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया

Latest India News