A
Hindi News भारत राष्ट्रीय ब्रिटेन के किस प्रधानमंत्री ने की थी भारत को आजाद करने की घोषणा? 15 अगस्त 1947 नहीं थी तय तारीख

ब्रिटेन के किस प्रधानमंत्री ने की थी भारत को आजाद करने की घोषणा? 15 अगस्त 1947 नहीं थी तय तारीख

भारत के इतिहास में 20 फरवरी की तारीख काफी अहम मानी जाती है। आपको बता दें कि साल 1947 में इसी दिन ब्रिटेन ने भारत को आजाद करने की घोषणा की थी। आइए जानते हैं इस घोषणा को करने वाले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के बारे में।

British PM Clement Attlee india indipendence- India TV Hindi Image Source : AP भारत की आजादी का ऐलान करने वाले ब्रिटिश पीएम।

भारत समेत पूरी दुनिया के लिए 20 फरवरी की तारीख काफी अहम है। आपको बता दें कि 20 फरवरी ही वो तारीख थी जब इस बात की घोषणा की गई थी कि भारत को ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से आजादी मिल जाएगी। भारत की आजादी के बारे में ये घोषणा ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने किया था। हालांकि, एटली द्वारा भारत की आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947 नहीं बताई गई थी। आइए जानते हैं इस बारे में।

क्या तय की गई थी आजादी की तारीख?

जानकारी के मुताबिक, 20 फरवरी 1947 को  ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को 30 जून, 1948 तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा की थी। हालांकि, आगे चलकर तेजी से बदलते घटनाक्रमों के बीच ब्रिटेन द्वारा भारत को 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र कर दिया गया।

एटली के बारे में जानिए

क्लिमेंट एटली साल 1935 से लेकर 1955 तक ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता के पद पर रहे थे। उन्होंने साल 1945 से 1951 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभाला। उन्हें दूसरे विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन में सामाजिक सेवाओं और सार्वजनिक क्षेत्र का विस्तार और सुधार का काम करने के लिए भी याद किया जाता है। क्लिमेंट एटली की सरकार के दौरान ही भारत, बर्मा, श्रीलंका और जॉर्डन को आजादी मिली। इसके अलावा उनकी सरकार में ही फिलिस्तीन से ब्रिटेन की वापसी के बाद इजरायल की स्थापना हुई।

ये भी पढ़ें- छत्रपति शिवाजी: वो योद्धा जिसने औरंगजेब के मामा के घर में घुसकर दी थी चुनौती, जानें कैसे दुश्मनों की नींद उड़ाई

दक्कन में कैसे फंसा रह गया मुगल बादशाह औरंगजेब? क्यों साबित हुआ ये उसका आखिरी अभियान

 

Latest India News