ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से बुरी तरह पिटने के बावजूद पाकिस्तान अपनी बचकानी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इंडिया टीवी को पाकिस्तानी सेना की पांच एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिली हैं, जिनमें पाकिस्तानी सेना के नापाक इरादे साफ नजर आ रहे हैं। इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिश फिर से शुरू कर दी है और भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तीन घुसपैठ की कोशिशों को पिछले दिनों नाकामयाब किया है।
Image Source : Reporters Inputबंकर तैयार करते पाकिस्तानी सैनिक
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के नौ टारगेट तबाह किए गए। उसके बाद पाकिस्तानी आतंकी अड्डों के साथ मिलिट्री एक्शन करने वाले एक-एक ठिकानों को सबक सिखाया गया। भारतीय सेना नौसेना और वायुसेना ने मिलकर पाकिस्तान को केवल ना ही पीछे खदेड़ा, बल्कि उसके हौसले भी पस्त कर दिए। लेकिन पाकिस्तान बिलकुल भी बाज नहीं आ रहा है।
Image Source : Reporters Inputपाकिस्तानी बंकर
सादी वर्दी में सेना के जवान
पाकिस्तान ने अपने फॉरवर्ड इलाकों में सादी वर्दी में अपने जवानों की तैनाती बढ़ानी शुरू कर दी है और अपने बंकर और फॉरवर्ड लोकेशन के साथ डिफेंस को मजबूत कर रहा है। इंडिया टीवी को एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिली हैं, जिसमें ये बातें साफ साबित होती हैं।
Image Source : Reporters Inputसादे कपड़ों में पाकिस्तानी सैनिक
पांच तस्वीरों में साफ हुए नापाक इरादे
- पहली तस्वीर पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के कोटली की है।
- दूसरी तस्वीर हजीरा की है।
- तीसरी तस्वीर कहूटा की है।
- चौथी तस्वीर आलियाबाद के आस पास की है।
- पांचवी तस्वीर बताती है कि पाकिस्तान ने मल्टिपल लेयर बंकर तैयार करना शुरू कर दिया है और इसको देखने के लिए पाकिस्तानी सैनिक सिविल कपड़ों के साथ लगातार एरिया की निगरानी कर रहे हैं।
Image Source : Reporters Inputबंकर की देखरेख में लगा पाकिस्तानी सैनिक
भारतीय सेना ने नाकाम की घुसपैठ की हर कोशिश
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है, लेकिन उसके बावजूद भी पाकिस्तान अभी इन दिनों अपने बॉर्डर पर नए आधुनिक कैमरा लगा रहा है और ड्रोन की वजह से अलग अलग रास्ते तलाश रहा है। इन्हीं रास्तों का इस्तेमाल आतंकियों ने पिछले कुछ दिनों में किया है। हालांकि, पाकिस्तान की हर नापाक कोशिश को भारतीय सेना ने पूरी तरह से ध्वस्त किया है।
Image Source : Reporter Inputपाकिस्तानी बंकर
यह तस्वीर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अथमुकाम इलाके की है। यहां भी पाकिस्तानी सेना चट्टानों की आड़ में डबल लेयर बंकर तैयार कर रही है। इसकी उसकी निगरानी का जिम्मा पाकिस्तान आर्मी के पास है। यह बंकर आतंकियों के लिए लॉन्चपैंड की भी काम करता था। ऑपरेशन सिंदूर के समय इसे ध्वस्त किया गया था, लेकिन एक बार फिर से पाकिस्तानी आर्मी इसे तैयार कर रही है।
Latest India News