1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज की ताजा खबर, 24 अगस्त: नोएडा में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, एक्टिव है मानसून, ट्रंप की टैरिफ का जवाब

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त: नोएडा में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, एक्टिव है मानसून, ट्रंप की टैरिफ का जवाब

अमेरिकी टैरिफ के जवाब में भारतीय डाक विभाग ने 25 अगस्त, 2025 से अमेरिका के लिए डाक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। नोएडा में एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया और देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। पढ़ें आज सुबह का पांच मुख्य खबरें...

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (ANI, SOCIAL MEDIA) आज की ताजा खबर, 24 अगस्त

Top 5 News Today: आज की पहली खबर मौसम की, मानसून भारत के कई राज्यों में सक्रिय है। राजधानी दिल्ली में रविवार को बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश और बाढ़ का दौर जारी है। कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं की खबर है। दूसरी बड़ी खबर नोएडा से है, जहां एक पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया है। तीसरी बड़ी खबर भारत ने ट्रंप के टैरिफ का जवाब दिया है, चौथी खबर रूस ने कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है और पांचवीं बड़ी खबर उत्तर कोरिया से है....

आज की पांच प्रमुख खबरें 

  1. नोएडा में एक महिला को उसके पति ने आग के हवाले कर दिया, जिसका विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है। मामला दहेज का है, दहेज के लिए परेशान किए जाने के बाद पति ने महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और लाइटर जलाकर आग लगा दी। महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और इस घटना से व्यापक आक्रोश फैल गया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

    ग्रेटर नोएडा दहेज कांड की बर्बरता: बेटे के सामने मां को जलाया, मौसी को बेहोश होने तक पीटा, मासूम बयां कर रहा दर्द
     
  2. ​भारत और अमेरिका के बीच चल रहे व्यापार तनाव से संबंधित एक नए घटनाक्रम में, भारत ने 25 अगस्त से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए डाक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने वाला फैसला लिया है। यह निर्णय ट्रम्प प्रशासन द्वारा हाल ही में टैरिफ बढ़ाने के कदमों के बाद आया है।

    'हमसे तेल खरीदने में दिक्कत है तो मत खरीदो', अमेरिका के आरोपों पर जयशंकर का दो टूक जवाब
     
  3. उत्तराखंड के चमोली ज़िले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है, इमारतें ढह गई हैं और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक व्यक्ति के मारे जाने की आशंका है।

    दिल्ली NCR में शनिवार से बारिश का सिलसिला जारी, IMD का येलो अलर्ट, हिमाचल-गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना
  4. रूसी वायु रक्षा बलों ने रविवार को कुर्स्क क्षेत्र में एक परमाणु संयंत्र के पास एक यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। इंटरफैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ड्रोन को कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास मार गिराया गया, इससे सहायक ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा।

    Russia Ukraine War: रूस ने कुर्स्क न्यूक्लियर प्लांट के पास यूक्रेन के ड्रोन को मार गिराया, नहीं थमेगा युद्ध?

  5.  उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया, केसीएनए ने बताया है कि देश ने अपनी "बेहतर युद्ध क्षमता" का प्रदर्शन करते हुए दो "नई" वायु रक्षा मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

    उत्तर कोरिया ने दो नए एयर डिफेंस मिसाइल का परीक्षण कर मचा दिया हड़कंप, नहीं बताया क्या होगी खासियत?

Latest India News