1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आप की अदालत: 'पाकिस्तान ने डोनेशन के लिए कश्मीर को मुद्दा बनाया', बोले अदनान सामी

आप की अदालत: 'पाकिस्तान ने डोनेशन के लिए कश्मीर को मुद्दा बनाया', बोले अदनान सामी

मशहूर गायक अदनान सामी आप की अदालत में बताया कि उनका परिवार हमेशा से आर्थिक रूप से स्थिर रहा है, और इसी वजह से उन्हें कभी भी पैसे की कोई चाहत नहीं हुई।

आप की अदालत में मशहूर गायक अदनान सामी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आप की अदालत में मशहूर गायक अदनान सामी

नई दिल्लीः सिंगर अदनान सामी ने इंडिया टीवी के खास शो 'आप की अदालत' में सवालों के खुलकर जवाब दिए। अदनान सामी ने कहा कि  पाकिस्तान ने डोनेशन के लिए कश्मीर को मुद्दा बनाया। पाकिस्तान को वहां की आर्मी चला रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अदनाम सामी के बयान पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने उन्हें गद्दार कहा। उन्होंने कहा कि आईएसआई और पाकिस्तान आर्मी ने कश्मीर का मुद्दा बनाकर रखा हुआ है। ताकि उन्हें विदेशों से उन्हें डोनेशन मिले। 

पाकिस्तान के लोग कहते हैं कि हम ये सब इस्लाम के खातिर कर रहे हैं। ये जिहाद है। हकीकत जो है वह बिल्कुल अलग है। वे लोग (पाकिस्तान) इस्लाम के नाम पर कश्मीर का मुद्दा इसलिए उठाते हैं ताकि उन्हें बाहर से चंदा मिले। विदेशों से फंडिंग मिले। 

विदेशी फंडिंग से अपनी जेब भरती है सेवा और ISI

अदनान सामी ने कहा कि विदेशों से मिले फंडिंग से वे लोग (पाकिस्तानी आर्मी और ISI) के लोग रहते हैं। चंदे से ये लोग अपने घरों और जेबों को भरना शुरू कर देते हैं। इसका सबूत यह है कि वे जिस तरह से ठाठ से रहते हैं...उन लोगों ने मुल्क को लूटा है। मैं तो इनकी हकीकत जानता हूं। 

उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि पाकिस्तान के लोग परेशान हैं। वे लोग हर जगह पैसे मांग रहे हैं। जो फंडिंग मिलती है आखिर वह जा कहां रही है। वहां के लोग आटा, चावल, पानी और पेट्रोल के लिए तरस रहे हैं। 

अदनान सामी ने पाकिस्तानी आर्मी पर साधा निशाना

अदनान सामी ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश के अंदर आर्मी रखी जाती है। पाकिस्तान ऐसा देश है जहां आर्मी के अंदर एक देश है। कोई भी शख्स वहां पर थोड़ा पापुलर होता है और अपना लोकतांत्रिक अधिकार लेना चाहता है तो उसे उड़ा दिया जाता है।

गायिका आशा भोसले की जमकर तारीफ

अपने सफ़र को याद करते हुए अदनान सामी ने उस अहम पल के बारे में बताया जब उनका संगीत पाकिस्तान में सफल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा, "मैंने 1998 में पाकिस्तान में जो गाने रिलीज़ किए थे, वे वहां सफल नहीं हुए। लेकिन जब वही गाने भारत में रिलीज़ हुए, तो वे वैश्विक स्तर पर हिट हो गए। उन्होंने मुंबई आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए महान गायिका आशा भोसले को श्रेय दिया।

 

Latest India News