Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के मशहूर शो 'आप की अदालत' में आज मेहमान बने मशहूर सिंगर और कंपोजर कैलाश खेर। इस दौरान इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने कैलाश खेर से कई तीखे सवाल किए। इस दौरान कैलाश खेर से रजत शर्मा ने कई तीखे सवाल किए, जिसका कैलाश खेर ने अपने ही अंदाज में बेबाकी से जवाब दिया। इस दौरान रजत शर्मा ने सवाल पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैलाश खेर को अच्छे लगते हैं? इसपर कैलाश खेर ने कहा कि जी हां, पीएम नरेंद्र मोदी बहुत प्यारे लगते हैं। उनकी बहुत ही गहरी आत्मा है।
क्या बोले कैलाश खेर
कैलाश खेर ने कहा, 'मोदीजी बहुत प्यारे लगते हैं। बहुत ही गहरी आत्मा है। इससे पहले कभी भी हमारे सनातन को, हमारे संतों को, हमारे महापुरुषों को इतना मान-सम्मान, विशेषकर महात्माओं को, कम मिला है। और अब हमारे तीर्थस्थलों को और हमारी संस्कृति के जो भी चिन्ह हैं, उनको थोड़ा मान मिल रहा है।' ऑपरेशन सिंदूर के बाद कैलाश खेर ने एक गाना गाया था। उसे लेकर कैलाश खेर ने कहा कि हमारी सेना का उसमें शौर्य, हमारे भारतवासियों का गौरव, वैभव और जितने भी हारे देश की जो ग्लोरी है, उसको हमने गाया है और ये गाने की जरूरत है।
राजनीतिक पार्टियों के लिए गाना गाने पर क्या बोले कैलाश खेर
अलग-अलग राजनीतिक दलों के लिए गाना गाने को लेकर कैलाश खेर ने कहा कि साल 2011 में मैंने अरविंद केजरीवाल की तारीफ में गाना नहीं गाया था। वो अन्ना हजारे जी के लिए गाना गाया था। वो हमार विचार अभी भी हैं। तब हम जानते भी नहीं थे, तब हम अरविंद केजरीवाल को जानते भी नहीं थे। इसके बाद रजत शर्मा ने सवाल किया कि 'साल 2017 में आपने कमाल किया। 2017 में उत्तर प्रदेश में चुनाव हो रहे थे, तो आपने एक गाना गाया मायावती जी के लिए, जिसमें उनको साक्षात देवी बताया। दूसरा गाया अखिलेश जी के लिए, जिसमें उनको "धड़क-धड़क अखिलेश" बताया। और तीसरा योगी आदित्यनाथ के लिए, "गुंडाराज से मुक्ति दिलाने वाले योगी।" कमल भी खिला दिया, साइकिल भी चला दी और हाथी भी चढ़ गए?' इसके जवाब में कैलाश खेर ने कहा कि मैंने एक गाना कांग्रेस का भी गाया था। लेकिन इत्तेफाक ये है कि यह गाने एक ही टाइम पर रिलीज हुए।
Latest India News