A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बॉबी देओल अपने बेटों को क्या बनाना चाहते हैं? Aap ki Adalat में खुद बताया

बॉबी देओल अपने बेटों को क्या बनाना चाहते हैं? Aap ki Adalat में खुद बताया

इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो "आप की अदालत" में बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने बताया कि वह अपने बेटों को क्या बनाना चाहते हैं।

Bobby Deol- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बॉबी देओल

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो "आप की अदालत" में बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने सवालों के खुलकर जवाब दिए और ये भी बताया कि वह अपने बेटों को क्या बनाना चाहते हैं।

बेटों को फिल्मों का शौक है: बॉबी

बॉबी देओल ने अपने बेटे के बारे में बताया कि वह बहुत टैलेंटेड हैं और उन्हें फिल्मों का बहुत शौक है। फिल्म कैसे बनती है, कैसे एडिट होती है, कैसे उसमें साउंड इफेक्ट डालते हैं, कैसे डबिंग करते हैं, उसने खुद अपने आपको ये सब सिखाया है।

बॉबी देओल ने बताया कि उनके बेटे ने अपने शरीर पर बहुत काम किया है। अभी वो 21 साल का है। उसने यूट्यूब वीडियो देखकर खुद को डांस में ट्रेन किया। उसने बहुत मेहनत की। कोविड में उसके साथ एक डर बैठ गया, मास्क उतारने का। काफी टाइम तक ऐसा था। मेरे दोस्त अविनाश ने मुझसे कहा कि इसे मुझको संभालने दे और इसे मेरे पास भेजो। उसने एक साथ उसके साथ फोटोग्राफी की। मैं जो भी फोटो अपनी इंस्टाग्राम पर डालता हूं, मैं उसका नाम नीचे डालता हूं। बेटे ने अपना इंस्टाग्राम बंद कर दिया क्योंकि उसको फॉलोअर नहीं चाहिए। मेरी ज्यादातर फोटो उसी ने खीची हैं। 

दोनों बच्चों को हीरो बनना है: बॉबी

बॉबी देओल ने बताया कि मेरे दोनों बच्चों को हीरो बनना है। ये बॉलीवुड ऐसा ही प्रोफेशन है कि जिसमें सभी हीरो बनना चाहते हैं। मेरे बच्चे तो इन्हीं सब चीजों को देखकर बड़े हुए हैं। मैं अपने बड़े बेटे को फाइनेंस पढ़ाया है। मुझे लगा कि ये कुछ और करेगा, अमेरिका में सेटल हो जाएगा, मैं जाऊंगा, बड़ा घर होगा लेकिन इसको एक्टर बनना था। वो अभी सीख रहा है, एक्टिंग कोर्स कर रहा है। 

बॉबी देओल ने जनता के सवालों के भी खुलकर जवाब दिए। आप की अदालत का पूरा वीडियो यहां देखिए- 

Latest India News