CJP Protest LIVE: गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे जाएंगे अभिजीत दिपके? कोर्ट में होगी पेशी, बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया गया, फिर उन्हें प्रिवेंटिव अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं, हिरासत में ली गई आईसा नेता नेहा बोरा को रिहा कर दिया गया है। जानें पल पल के अपडेट्स...

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को एक सहयोगी के आवास से हिरासत में ले लिया और उन्हें लेकर चली गई। उसके बाद आज सुबह पता चला है कि अभिजीत दिपके को प्रिवेंटिव अरेस्ट किया गया है और आज उनकी कोर्ट में पेशी होगी। उनपर अशांति फैलाने के आरोप लगे हैं। वहीं, सीजेपी की वकील रत्ना सिंह ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस से पूछा है कि अभिजीत दिपके को कहां रखा गया है। रत्ना सिंह ने ट्वीट में लिखा है, दिपके कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, पुलिस ने आईसा नेता नेहा बोरा को रिहा कर दिया है।
जानें पल पल के अपडेट्स...
Live updates : अभिजीत दिपके को भी होगी जेल?
-
October 17, 2026 9:24 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
CEC और SIR के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा-प्रकाश राज
पुलिस की दखलंदाजी के बावजूद, प्रकाश राज ने CEC और SIR के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया है। अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने कहा है कि CEC ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के SIR के खिलाफ शांतिपूर्ण देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे, भले ही उन्हें "दबाने" की कोशिशें की जाएं।
-
October 17, 2026 9:18 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
मल्टीपल एफआईआर दर्ज करेगी दिल्ली पुलिस
बीएनएसएस की धारा 163 के उल्लंघन को लेकर दिल्ली पुलिस ने दो से ज्यादा एफआईआर दर्ज की और भी मल्टीपल एफआईआर दर्ज करेगी दिल्ली पुलिस। दिल्ली पुलिस मंडी, हाउस, कनॉट प्लेस, बाराखंबा में जहां जहां भीड़ आई उन्हें वीडियो, सीसीटीवी के माध्यम से मॉनिटर करके और भी एफआईआर दर्ज कर सकती है।
-
October 17, 2026 9:17 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
पेशी से पहले कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
एहतियात बरतते हुए दिल्ली पुलिस ने जिस कोर्ट में अभिजीत दिपके को पेश किया जाएगा, उस कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री के जवानों को भी कोर्ट के बाहर सुरक्षा में लगाया गया है।
-
October 17, 2026 9:07 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
आज भी बंद है सेंट्रल पार्क
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को आज भी बंद किया गया है।
-
October 17, 2026 8:58 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
अभिजीत दिपके को आज एसईएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिपके की सुनवाई से पहले मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
-
October 17, 2026 8:47 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
आठ दिन में दिपके पर दो बार कार्रवाई
आठ दिन में दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार कार्रवाई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। अगले दिन वे रिहा हो गए थे।
-
October 17, 2026 8:24 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
सौरव और आशुतोष के बाद दिपके भी जाएंगे जेल?
कॉकरोच जनता पार्टी के दो नेता, सौरव दास और आशुतोष रांका पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। दोनों नेताओं की प्रिवेंटिव गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। तो क्या अब अभिजीत दिपके को भी अदालत जेल भेज सकती है।
-
October 17, 2026 8:19 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
कॉकरोच जनता पार्टी का ट्वीट-ये गलत है
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अभिजीत दिपके की रिहाई की मांग की है। CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अभिजीत दिपके को अब तक रिहा नहीं किया गया है। सीजेपी ने इसे गलत बताया है।
-
October 17, 2026 7:58 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
अभिजीत को रिहा किया जाना चाहिए-नेहा बोरा
अभिजीत को रिहा किया जाना चाहिए। मुझे तो पता भी नहीं था कि उसे हिरासत में लिया गया है। जिन अन्य प्रदर्शनकारियों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है, उन्हें भी तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।
-
October 17, 2026 7:49 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
डर पैदा करने के लिए अवैध हिरासत का इस्तेमाल-रिहा होते ही बोलीं नेहा बोरा
हिरासत से रिहा होने के बाद, नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को बिना किसी ठोस वजह के हिरासत में लिया जा रहा है और घंटों तक कैद में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई का मकसद आम नागरिकों के बीच डर पैदा करना है।
-
October 17, 2026 7:48 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
रत्ना सिंह का बड़ा आरोप-दिपके की लोकेशन नहीं मिल रही
CJP की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि दिपके का ठिकाना "अज्ञात" है और रत्ना सिंह ने ये भी दावा किया कि वकीलों की उनसे मुलाकात नहीं हुई है।
-
October 17, 2026 7:29 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
जेल भेजे जा सकते हैं दिपके?
रात में दिल्ली पुलिस ने बताया था, अभी तक पुलिस का प्लान ये है, अभिजीत दीपके और नेहा बोरा दोनो सुबह मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित SEM कोर्ट मे पेश करेंगे। दोनो के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज होगा..दोनों को हिरासत मे लिए 24 घंटो के पहले कोर्ट मे पेश किया जाएगा। दीपके ने बॉन्ड तोड़ने का उलंघन किया है, पिछली बार इसी शर्त के साथ छोड़ा गया था, इस बार जेल भेजा जा सकता है।