A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ 787 ड्रीमलाइनर विमान, जानिए क्यों हर बड़ी एयरलाइन करती है इसे इस्तेमाल

अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ 787 ड्रीमलाइनर विमान, जानिए क्यों हर बड़ी एयरलाइन करती है इसे इस्तेमाल

गुजरात में हादसे का शिकार हुआ विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था। एयर इंडिया के अलावा भी बड़े पैमाने पर एयरलाइंस इसका इस्तेमाल करती हैं। यह विमान लंबी दूरी की यात्रा के लिए उपयोगी है और ईंधन की बचत करता है।

plane crash- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अहमदाबाद प्लेन क्रैश

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान में 242 यात्री सवार थे। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। रनवे से उड़ाने भरने के थोड़ी देर बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया और दुर्घटनाग्रस्त होकर रिहायशी इलाके में गिर गया। हादसे का शिकार हुआ विमान बोइंग कंपनी का था। यह प्लेन 11 साल पुराना था, जिसे दिसंबर 2013 में खरीदा गया था। बोइंग के 787 ड्रीमलाइनर विमान एयरलाइंस के बीच खासे लोकप्रिय हैं। एयर इंडिया के अलावा भी कई एयरलाइंस इनका इस्तेमाल करती हैं।

क्या है बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर विमान

एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक वाइड-बॉडी विमान है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर लंबी दूरी वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए किया जाता है। इस विमान में 2-क्लास कॉन्फिगरेशन है, जिसमें बिजनेस क्लास में 18 सीटें और इकोनॉमी क्लास में 238 सीटें हैं। हालांकि, जरूरत के हिसाब से एयरलाइंस इसमें बदलाव कर सकती हैं।  

क्या है खासियत?

787-8 ड्रीमलाइनर का मूल मॉडल है। यह अपनी कम फ्यूल का इस्तेमाल करता है और लंबी दूरी के लिए जाना जाता है। इस विमान को इसी तरीके से बनाया गया है, ताकि लंबी दूरी की फ्लाइट के दौरान इसमें कोई परेशानी न आए। 

ये एयरलाइन करती हैं इस्तेमाल

एयर इंडिया के अलावा ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए), यूनाइटेड एयरलाइंस, अमेरिकन एयरलाइंस और जापान एयरलाइंस, कतर एयरवेज, एतिहाद एयरवेज, ब्रिटिश एयरवेज, एयर कनाडा और हैनान एयरलाइंस इस विमान का इस्तेमाल करने वाली बड़ी एयरलाइंस हैं। इस विमान का इस्तेमाल उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया, अफ्रीका और ओशिनिया सहित विभिन्न क्षेत्रों की एयरलाइंस करती हैं।

कैसा है साइज

787 ड्रीमलाइनर, एक मध्यम आकार का, चौड़े शरीर वाला ट्विन-इंजन जेट एयरलाइनर है, जिसे लंबी दूरी की, पॉइंट-टू-पॉइंट उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है। यह अपनी संरचना के अधिकांश भाग (लगभग 50%) के लिए मिश्रित सामग्रियों का उपयोग करने वाला पहला एयरलाइनर है, जो इसे हल्का और फ्यूल बचाने में सक्षम बनाता है। इस विमान में आम तौर पर 200-300 यात्री बैठ सकते हैं और इसकी अधिकतम दूरी तय करने की सीमा 8,500 समुद्री मील तक है।

Latest India News