A
Hindi News भारत राष्ट्रीय एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट में कॉकरोच से परेशान हुए यात्री, बदलनी पड़ी सीट, एयरलाइन ने दी सफाई

एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट में कॉकरोच से परेशान हुए यात्री, बदलनी पड़ी सीट, एयरलाइन ने दी सफाई

एयरलाइन ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी सफाई टीम नियमित रूप से फॉगिंग कर विमान को कीड़ों से मुक्त करती है। हालांकि, कभी-कभी ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान कीड़े विमान में घुस सकते हैं।

Air India- India TV Hindi Image Source : PTI एयर इंडिया (फाइल फोटो)

एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट में दो यात्री कॉकरोच से परेशान हो गए। सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली फ्लाइट में दोनों यात्रियों को अपनी सीट भी बदलनी पड़ी। हालांकि, कोलकाता में विमान को अच्छी तरह से साफ किया गया। इसके बाद यात्रियों ने बिना किसी परेशानी के कोलकाता से मुंबई तक का सफर पूरा किया। फ्लाइट संख्या AI180 अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से रवाना हुई थी। इसी दौरान यात्रियों को प्लेन में कॉकरोच नजर आए।

दो यात्री कॉकरोच देखकर परेशान हो गए। ऐसे में उन्हें दूसरी सीट पर बैठाया गया। जहां बैठकर उन्होंने कोलकाता तक की यात्रा की। कोलकाता में सफाई के बाद सभी यात्रियों का सफर आरामदायक रहा। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस घटना को लेकर व्यापक जांच करने की बात कही है, जिसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि विमान में कॉकरोच कैसे आए।

एयरलाइन का बयान

एयर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली फ्लाइट AI180 में दुर्भाग्यवश, दो यात्री कुछ छोटे कॉकरोच देखकर परेशान हो गए। हमारे केबिन क्रू ने दोनों यात्रियों को उसी केबिन की दूसरी सीटों पर बैठाया, जहां वे आराम से सो रहे थे। कोलकाता में ईंधन भरने के दौरान ग्राउंड क्रू ने तुरंत गहन सफाई की। इसके बाद विमान समय पर मुंबई के लिए रवाना हुआ। हम नियमित रूप से प्लेन में फॉगिंग करते हैं। इसके बावजूद, कभी-कभी ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान कीड़े विमान में घुस सकते हैं। एयर इंडिया इस घटना का कारण का पता लगाने के लिए एक व्यापक जांच करेगी और ऐसी घटना दोबारा न हो। इसके लिए उपाय लागू करेगी। यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।

यात्रियों का सफर आरामदायक

एयर इंडिया की तरफ से कहा गया कि कॉकरोच देखकर दो यात्री परेशान हो गए थे। हालांकि, उन्हें दूसरी सीट पर बैठाया गया। इसके बाद उन्होंने आराम से अपनी यात्रा की। नई जगह पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं थी। 

Latest India News