भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का इंतकाम ले लिया है और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के ऊपर एयर स्ट्राइक की है और 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए हैं। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया है। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसके बारे में जानकारी दी है। भारत के एक्शन के बाद अजीत डोभाल ने अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की है।
पाकिस्तानी नागरिकों को नहीं बनाया गया निशाना: डोवल
एएनआई ने अमेरिका में भारतीय दूतावास के हवाले से बताया है कि भारत की कार्रवाई केंद्रित और सटीक रही है। किसी भी पाकिस्तानी नागरिक, आर्थिक या सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया। केवल ज्ञात आतंकी शिविरों को ही निशाना बनाया गया। हमलों के तुरंत बाद, NSA अजीत डोभाल ने अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और उन्हें की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है।
9 आतंकी ठिकानों को किया तबाह
पाकिस्तान की सेना ने भी स्वीकार किया है कि भारत ने हमला किया है। भारत ने कोटली, मुजफ्फराबाद और अहमद पुर पूर्वी बहावलपुर में सोभानुल्लाह मस्जिद पर भी अटैक किया गया है। बताया जा रहा है कि मसूद अजहर का ठिकाना भी इसमें धवस्त हो गया है। इसके अलावा लश्कर के ठिकानों पर भी हमला किया गया है, जो मुरिदके में है। 9 ठिकानों में इस्लामाबाद, फैसलाबाद और सियालकोट भी शामिल है।
22 अप्रैल को आतंवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला किया था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की हत्या हो गई थी। इसके बाद पाकिस्तान और भारत के संबंधों में तनाव चरम पर था। अब भारत ने अटैक करके हमले का बदला ले लिया है।
Latest India News