1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आकाश एयर डिफेंस सिस्टम की क्या है खासियत, जानें कैसे पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया

आकाश एयर डिफेंस सिस्टम की क्या है खासियत, जानें कैसे पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से 8 मई को ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हमले के प्रयास को पूरी तरह से नाकाम कर दिया जिसमें आकाश एयर डिफेंस सिस्टम की भूमिका काफी अहम रही।

Akash Air missile system- India TV Hindi
Image Source : X आकाश एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम की क्या है खासियत।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने के साथ ऑपरेशन सिंदूर के तहत करीब 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया। वहीं भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सेना काफी बौखलाहट में दिखाई दी जिसके बाद जहां उन्होंने सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया तो वहीं इसी के साथ 8 मई की रात में मिसाइलें दागकर कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की जिसे भारत की एयर डिफेंस सिस्टम में तैनात आकाश एयर प्रणाली ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया, जिससे देश के सैन्य ठिकानों के साथ रिहायशी इलाकों दोनों की सुरक्षा में किसी तरह की कोई सेंध नहीं लगने दी गई।

आकाश एयर डिफेंस सिस्टम की 25 किलोमीटर रेंज

भारतीय आकाश एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर बात की जाए तो ये जमीन से हवा में 25 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मनों की मिसाइल को हवा में ही तहस-नहस कर देती है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित, आकाश प्रणाली आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत भारत की आत्मनिर्भर रक्षा रणनीति में एक अहम भूमिका निभाती है। आकाश घरेलू स्तर पर उच्च-स्तरीय सैन्य तकनीक के उत्पादन में भारत की बढ़ती सैन्य क्षमताओं को दर्शाता है।

इस डिफेंस सिस्टम का अभी उपयोग भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना दोनों कर रही है जिसमें दुश्मन के लड़ाकू विमानों, यूएवी, हेलीकॉप्टरों और क्रूज मिसाइलों सहित विभिन्न हवाई खतरों को हवा में खत्म किया जा सके। इस सिस्टम के तहत पाकिस्तान की तरफ से जो मिसाइलें आ रही थी उनको ट्रैक कर आकाश डिफेंस सिस्टम के तहत खत्म कर दिया गया। आकाश एयर डिफेंस सिस्टम के आगे पाकिस्तान की एक भी मिसाइल और ड्रोन टिक नहीं पाए। आकाश मिसाइल को 4.5 किलोमीटर से लेकर 25 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन के हवाई हमले को खत्म करने में उपयोग किया जाता है जिसमें ये 18 किलोमीटर की ऊंचाई तक अपने टारगेट को खत्म करने में सक्षम है।

 

Latest India News