Published : Mar 07, 2025 10:13 pm IST,
Updated : Mar 07, 2025 10:42 pm IST
बागडोगरा एयरपोर्ट पर आज AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान की क्रैश लैंडिंग हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। चालक दल के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।
Image Source : FILEएएऩ-32 विमान
बागडोगरा: पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान की क्रैश लैंडिंग हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। चालक दल के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।
सिलीगुड़ी स्थित बागडोगरा हवाईअड्डे पर यह हादसा हुआ। वायुसेना के ट्रांसपोर्ट विमान एएन-32 की क्रैश लैंडिंग हो गई थी। हादसे में क्रू मेंबर्स बाल-बाल बच गए। दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट और सह-पायलट सुरक्षित हैं। भारतीय वायुसेना ने इस हादसे की पुष्टि की है।