ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को लेकर आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने बड़ा खुलासा किया है। आर्मी चीफ ने कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर हो रहा था, उस दौरान हमने पाकिस्तान का इंटरसेप्ट मैसेज किया था, जिसमें पाकिस्तान कह रहा था, 'Post छोड़ो मुज़फ़्फ़राबाद भागो'
16 मई तक चलता रहा ऑपरेशन सिंदूर
आर्मी चीफ ने ये भी कहा, '16 मई तक ऑपरेशन सिंदूर चलता रहा और हम पूरी सतर्कता के साथ रहे। हम ये नहीं बता सकते कि कैसे क्या हुआ?' इसके साथ ही आर्मी चीफ ने कहा कि बॉर्डर (LoC) पर पाकिस्तान लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। हमारी सेना अलर्ट पर है।
किताब की लॉन्चिंग में बोले आर्मी चीफ
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को 'ऑपरेशन सिंदूर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ इंडिया' की डीप स्ट्राइक इनसाइड पाकिस्तान पुस्तक का दिल्ली में अनावरण किया। इस दौरान ही उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के आगे पाकिस्तान कैसे भागने को मजबूर हुआ है।
ऑपरेशन सिंदूर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ इंडिया, यह पुस्तक लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने लिखी है। सेना प्रमुख ने कहा कि यह पुस्तक केवल एक सैन्य अभियान की गाथा नहीं है, बल्कि भारतीय सेना और राष्ट्र के साहस की कहानी है।
GST में हुए बदलावों की आर्मी चीफ ने की तारीफ
वहीं, आर्मी चीफ ने जीएसटी में हुए बदलाव को लेकर सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, 'हमारे स्टार्टअप और आत्मनिर्भर को इससे बल मिलेगा। रिसर्च और डेवलपमेंट में हमे फायदा होगा। सिम्युलेटर पर जीरो परसेंट जीएसटी है, इससे हम ज्यादा खरीद सकेंगे।' आर्मी चीफ द्विवेदी ने कहा, 'अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण में हमें ही फायदा है। ड्रोन और काउंटर ट्रोन सिस्टम में भी फायदा होगा।'
जब भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना द्वारा 6-7 मई 2025 की रात को पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए शुरू किया गया एक सैन्य अभियान था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में थी। पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिक, ज्यादातर हिंदू पर्यटक मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ने ली थी।
Latest India News