A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम के जोरहाट में कबाड़ की दुकान में विस्फोट, दो की मौत, दो घायल

असम के जोरहाट में कबाड़ की दुकान में विस्फोट, दो की मौत, दो घायल

सबूत जुटाने के लिए एक फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Jorhat- India TV Hindi
Image Source : X/ANI जोरहाट में धमाके के बाद का नजारा

असम के जोरहाट जिले में शनिवार को हुए एक धमाके में बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जोरहाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शुभ्रजीत बोरा ने बताया कि यह विस्फोट कस्बे की राजामैदाम न्यू कॉलोनी में एक कबाड़ व्यापारी के किराए के मकान में हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को गंभीर हालत में जोरहाट चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एसएसपी ने बताया कि विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और सबूत जुटाने के लिए एक फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान नूर मोहम्मद (40) और नैना बेगम (8) के रूप में हुई है। 

किराए के मकान में धमाका

घटना जोरहाट शहर की राजामैदाम न्यू कॉलोनी में एक किराए के मकान/स्क्रैप मटेरियल की दुकान के अंदर हुई। दोपहर लगभग 3:30 बजे हुए धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो  बच्चे/महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में एक 7 वर्षीय बेटी और पड़ोस की एक महिला शामिल है। सभी को जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

कमरे में बिखरे शव के टुकड़े

विस्फोट इतना तेज था कि कमरे की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं, फर्श पर छोटा गड्ढा बन गया और एक शव के शरीर के अंग बिखर गए। हालांकि, कोई आग नहीं लगी। शुरुआती शंका एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट की थी, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया। पुलिस को संदेह है कि फायर एक्सटिंग्विशर से छेड़छाड़ या उस पर हथौड़े से मारने के दौरान विस्फोट हुआ हो सकता है।
स्क्रैप डीलर होने के कारण घर में ज्वलनशील/खतरनाक सामग्री हो सकती थी। आतंकवादी या बम का कोई संकेत नहीं मिला है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। घटना असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें-

'ईरान युद्ध तुम जैसे लोगों की वजह से हुआ, ट्रंप तुम्हें ले जाएगा', प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्र को कहा- आतंकवादी, FIR दर्ज

सार्वजनिक जगह में पेशाब करने पर ₹500 का जुर्माना, कचरा फेंकने पर भी सख्त एक्शन, सरकार ला रही नया बिल

 

 

Latest India News