A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: अवंतीपोरा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक आतंकी को किया ढेर

J&K: अवंतीपोरा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक आतंकी को किया ढेर

मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। ऑपरेशन अभी जारी है। पुलिस को इनपुट मिला था कि बारागाम इलाके में आतंकियों के छिपे हैं। इसके तुरंत बाद पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।

<p>अवंतीपोरा में एक...- India TV Hindi
Image Source : PTI अवंतीपोरा में एक आतंकी हुआ ढेर

Highlights

  • इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है
  • मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है
  • ऑपरेशन अभी जारी है

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में अवंतीपोरा के बरागाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। हालांकि मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। ऑपरेशन अभी जारी है।

पुलिस को इनपुट मिला था कि बारागाम इलाके में आतंकियों के छिपे हैं। इसके तुरंत बाद पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। रविवार सुबह बारागाम में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। 

आतंकियों ने इसे अनसुना कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों के खिलाफ फायरिंग की। अभी तक एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। 

कुछ समय से जम्मू कश्मीर में आम नागरिकों पर हमले तेजी से बढ़े हैं. ऐसी खबर भी सामने आई कि पाकिस्तान  की खुफिया एजेंसी ISI कश्मीर की शांति भंग करने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रही है।

Latest India News