1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Bengaluru Stampede: भगदड़ में मर रहे थे लोग, मंत्री के बेटे को VIP ट्रीटमेंट देने में जुटा रहा प्रशासन

Bengaluru Stampede: भगदड़ में मर रहे थे लोग, मंत्री के बेटे को VIP ट्रीटमेंट देने में जुटा रहा प्रशासन

Bengaluru Stampede: आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान बुधवार शाम अचानक स्टेडियम के बाहर भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। कुछ बदनसीब थे जिन्होंने जान गंवा दी, वहीं कुछ पर किस्मत मेहरबान रहा और वो अस्पताल पहुंच गए।

सफेद शर्ट में मंत्री जहीर अहमद के बेटे- India TV Hindi
सफेद शर्ट में मंत्री जहीर अहमद के बेटे

Bengaluru Stampede: प्रज्वल, सहाना, पूर्ण चंद्र, शिवलिंगा स्वामी, भौमिक, श्रवण... ये वो नाम हैं जिन्होंने भगदड़ में जान गंवा दी। बेंगलुरु में बुधवार शाम को हुई जानलेवा भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए, जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल, ये भगदड़ किसी राजनीतिक रैली या धार्मिक आयोजन में नहीं मची, बल्कि आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न मनाने के दौरान हुई।

मंत्री के बेटे को बैठने में लगा रहा प्रशासन

RCB ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद IPL की ट्राफी जीती। इस खुशी में बेंगलुरु के विधान सौधा में RCB टीम के सम्मान में एक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन इस पूरे मामले में ध्यान देने वाली बात ये रही कि आम लोग जहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर घंटों इंतजार कर रहे थे, इस दौरान भगदड़ मची, लोग मर रहे थे, तो वहीं मंत्री के बेटे को विराट कोहली के साथ मंच पर खड़े करने की तैयारी चल रही थी।

आरसीबी ने हादसे पर जाताया दुख

RCB ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में पता चला और उन्होंने तुरंत अपना कार्यक्रम बदल दिया। टीम ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सभी समर्थकों से सुरक्षित रहने की अपील की।

Image Source : IndiaTVआरसीबी टीम के साथ बैठे डीके शिवकुमार

हजारों की जगह लाखों लोगों की भीड़

वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इस भगदड़ के लिए क्रिकेट एसोसिएशन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में छोटे गेट थे और लोग गेट तोड़कर अंदर घुस गए, जिससे भगदड़ मच गई। मुख्यमंत्री ने इसे एक 'अप्रत्याशित हादसा' बताया और कहा कि 35,000 की क्षमता वाले स्टेडियम के बाहर 3-4 लाख लोग जमा हो गए थे।

महाकुंभ भगदड़ से तुलना

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने और सभी घायलों का मुफ्त इलाज कराने का ऐलान किया है। उन्होंने विपक्षी दल बीजेपी के सवालों पर पलटवार करते हुए महाकुंभ में हुई भगदड़ का उदाहरण दिया और ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं करने की बात कही।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने X पर लिखा, "बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही हृदयविदारक है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

ये भी पढ़ें-

बेंगलुरु भगदड़ में जवान बेटे को खो चुके पिता का सब्र जवाब दे गया, नेता विपक्ष के सामने फूटा गुस्सा; VIDEO

बेंगलुरु भगदड़: जॉब इंटरव्यू के बहाने घर से निकला प्रज्वल, परिजनों को मीडिया से मिली मौत की खबर, फ्रीजर के लिए लड़े सहाना के परिजन

Latest India News