1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत बायोटेक ने कहा- Booster Dose के तौर पर Covaxin सुरक्षित है, ऐसे बुक करें अपना स्लॉट

भारत बायोटेक ने कहा- Booster Dose के तौर पर Covaxin सुरक्षित है, ऐसे बुक करें अपना स्लॉट

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को 10 जनवरी (सोमवार) से बूस्‍टर डोज  (Precautionary COVID-19 vaccine) दी जाएगी।

भारत बायोटेक ने कहा- Booster Dose के तौर पर Covaxin सुरक्षित है, ऐसे बुक करें अपना स्लॉट - India TV Hindi
Image Source : MOHFW.GOV.IN भारत बायोटेक ने कहा- Booster Dose के तौर पर Covaxin सुरक्षित है, ऐसे बुक करें अपना स्लॉट 

Highlights

  • Corona Booster Dose: 10 जनवरी 2022 से लगेगी बूस्टर डोज
  • बूस्‍टर डोज के लिए नहीं कराना होगा नया रजिस्‍ट्रेशन
  • वैक्सीन में किसी भी तरह की कोई मिक्सिंग नहीं की जाएगी- स्वास्थ्य मंत्रालय

Corona Booster Dose: भारत बायोटेक ने शनिवार को कहा कि परीक्षणों से संकेत मिलते हैं कि उसका टीका कोवैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ बूस्टर खुराक यानी 'एहतियाती खुराक' के तौर पर सुरक्षित है। कंपनी ने कहा कि आकलन बताते हैं कि कोवैक्सीन (बीबीवी152) की बूस्टर खुराक सुरक्षित है और प्रतिशक्षा को बनाए रखने के लिए जरूरी हो सकती है। 

भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्ण एला ने कहा,‘‘ परीक्षणों के परिणाम कोवैक्सीन को बूस्टर खुराक के तौर पर मुहैया कराने के हमारे लक्ष्य को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। वयस्कों, बच्चों को दो प्राथमिक खुराक और बूस्टर खुराकों के साथ ही कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक टीके का निर्माण करने का हमारा लक्ष्य पूरा हो गया है।’’ कंपनी ने कहा,‘‘ सामने आ रहे आंकडों के आधार पर भारत बायोटेक का विश्वास है कि सुरक्षा के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए तीसरी खुराक लाभकारी होगी।’’

जानिए कैसे लगवा सकेंगे बुस्टर डोज

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को 10 जनवरी (सोमवार) से बूस्‍टर डोज  (Precautionary COVID-19 vaccine) दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज लेने के लिए कोविन पोर्टल पर नए पंजीकरण की आवश्‍यकता नहीं होगी, जिन लोगों ने COVID-19 वैक्सीन की दो खुराक ली है, वे सीधे किसी भी टीकाकरण केंद्र में अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं या फिर वैक्सीनेशन सेंटर पर वॉक-इन कर सकते हैं। प्रिकॉशन डोज लेने के लिए पात्र लोगों को केवल स्लॉट बुकिंग करानी होगी, अपने बुक किए गए स्लॉट में जाकर वो वैक्सीन लगवा सकते हैं।

वैक्सीन में किसी भी तरह की कोई मिक्सिंग नहीं की जाएगी

केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बूस्टर वैक्सीन की खुराक हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को दी जानी है, जो पहले दो खुराक के समान होगी। नीति आयोग के सदस्य डॉ विनोद के पॉल ने कहा, जिन लोगों को Covaxin लगी है, उन्हें Covaxin ही लगाई जाएगी, जिन लोगों ने कोविशील्ड की प्राथमिक दो खुराकें प्राप्त की हैं, उन्हें कोविशील्ड की बूस्‍टर डोज दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा- वैक्सीन में किसी भी तरह की कोई मिक्सिंग नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि टीकों के मिश्रण से जुड़ी नयी जानकारी, विज्ञान और आंकड़ों पर भी नजर रखी जा रही है।

Latest India News