1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी के मदरसों में राष्ट्रगान को लेकर बड़ा फैसला, जानिए आदेश में क्या कहा गया है?

यूपी के मदरसों में राष्ट्रगान को लेकर बड़ा फैसला, जानिए आदेश में क्या कहा गया है?

शाहीन जमाली ने आगे कहा कि टीचर्स भी दिलों जान से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए छात्रों को.लगन से पढा रहे है। कविता, निबंध, नाटक आदि की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को प्रतिभाग करा रहे है।

UP madrasa News- India TV Hindi
Image Source : PTI FILE PHOTO UP madrasa News

Highlights

  • उत्‍तर प्रदेश के मदरसों के लिए कई जरूरी फैसले लिए गए
  • त्‍तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने आदेश जारी किया
  • यूपी के मदरसों में आधुनिक शिक्षा पर दिया जा रहा है जोर

UP Madrasa News: उत्‍तर प्रदेश के मदरसों के लिए कई जरूरी फैसले लिए गए हैं। उत्‍तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने एक आदेश जारी कर बताया है कि कक्षाएं शुरू होने से पहले हर मदरसे में बच्‍चे राष्‍ट्रगान गाएंगे। इसके अलावा मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 14 से 27 मई तक करा ली जाएंगी। मेरठ के मदरसों में राष्ट्रगान की गूंज सुनाई देने लगी हैं। वहीं मदरसे दीनी तालीम के साथ हिंदी, संस्कृत, गणित, कंप्यूटर और सांइस पढ़ाया जा रहा है, ताकि छात्र आधुनिक शिक्षा के साथ देश-विदेश में कदम मिला सके। 
 
मदरसा शिक्षा परिषद के आदेश का सभी मदरसों ने स्वागत किया है। मेरठ के शैखुल हदीस मदरसा इमदादुल इस्लाम के प्राचार्य/उपाध्यक्ष शाहीन जमाली का कहना है कि वह पहले से ही राष्ट्रगान गा रहे हैं। राष्ट्रगान देश की शान और मान है इसको सभी सरकारी दफ्तरों में भी प्रतिदिन गाया जाना चाहिए। मदरसे में दीनी तालीम के साथ अन्य विषय कंप्यूटर, सांइस, गणित, हिंदी और संस्कृत पढ़ा रहै है। नैतिक शिक्षा सहित शारीरीक विकास के लिए, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित अनय खेल भी छात्रों को सीखएं जा रहें है।
 
शाहीन जमाली ने आगे कहा कि टीचर्स भी दिलों जान से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए छात्रों को.लगन से पढा रहे है। कविता, निबंध, नाटक आदि की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को प्रतिभाग करा रहे है। अंग्रेजी, गणित और कंप्यूटर पर विशेष ध्यान है ताकि छात्र भविष्य में पिछड़ न जायें। खेल भी प्रतिदिन मदरसे में खिलायें जाते है।
 
बच्चे राष्ट्रगान दिल से गा रहे हैं और वह भारतीय होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। देश-विदेश में मदरसे के छात्र पिछड़ न जाएं, दुनिया से कदम मिला पाएं इसलिए वह सभी विषयों की तालीम हासिल कर रहे हैं और खुश हैं। मेरठ के दारूल उलूम अरबिया कालिज जामा मस्जिद और मनसबिया मदरसा में भी दीनी तालीम के साथ सभी विषयों को पढ़ाया जा रहा है। मदरसे के छात्र कंप्यूटर की शिक्षा भी हासिल कर रहे हैं।

Latest India News