A
Hindi News भारत राष्ट्रीय BJP का बड़ा आरोप- "AI समिट को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने इन्फ्लुएंसर्स को दिए पैसे के ऑफर्स", साजिश के कई VIDEO आए सामने

BJP का बड़ा आरोप- "AI समिट को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने इन्फ्लुएंसर्स को दिए पैसे के ऑफर्स", साजिश के कई VIDEO आए सामने

बीजेपी ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी ने AI समिट को बदनाम करने के लिए बड़ी साजिश रची थी। AI समिट को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसों का लालच दिया गया था।

कई सोशल मीडिया...- India TV Hindi Image Source : INDIA TV कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने जारी किए वीडियो

नई दिल्ली: देश में आयोजित हालिया AI समिट को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। बीजेपी ने दावा किया है कि कांग्रेस ने एक सोची-समझी साजिश के तहत AI समिट को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसे ऑफर किया। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को AI समिट का निगेटिव वीडियो बनाने के लिए पैसों का ऑफर दिया था।

Image Source : X/@Shehzad_Indबीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की पोस्ट

10 से लेकर 40 हजार रुपये का ऑफर

बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की PR टीम ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से कॉन्टैक्ट किया और उनसे समिट के खिलाफ निगेटिव वीडियो बनाने की पेशकश की। बीजेपी के मुताबिक, इसके लिए 10 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक का रेट कार्ड तय किया गया था। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं और इन्फ्लुएंसर्स को पैसे देकर यह कहलवाना चाहती थी कि समिट फ्लॉप रही।

इन्फ्लुएंसर्स ने ही खोल दी पोल

बीजेपी के दावों को उस समय और बल मिला जब कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने खुद सामने आकर वीडियो जारी किए। इन इन्फ्लुएंसर्स का दावा है कि उन्हें कांग्रेस समर्थित लोगों की ओर से स्क्रिप्टेड वीडियो बनाने के लिए पैसों का ऑफर दिया गया था। उन्होंने इस पूरे 'पेड प्रोपेगैंडा' का पर्दाफाश करते हुए वे चैट्स और ऑडियो साक्ष्य होने की बात कही है, जिनमें पैसों की डील की जा रही थी।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया था।

बीजेपी ने कांग्रेस को एंटी इंडिया कांग्रेस बताया है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हर मंच से सिर्फ देश को बदनाम करने की कोशिश करती है। 

Latest India News