नई दिल्ली: देश में गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बड़ी जानकारी दी है। मंत्रालय ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके बताया है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग तेल विपणन कंपनियों द्वारा उपलब्ध कई सुविधाजनक माध्यमों से आसानी से की जा सकती है।
घरेलू LPG सिलेंडरों को 5 अलग-अलग तरीके से घर बैठे बुक किया जा सकता है। इस प्रक्रिया को WhatsApp, SMS/IVRS, संबंधित OMC के मोबाइल ऐप से पूरा किया जा सकता है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कहना है कि इन प्रक्रियाओं की वजह से उपभोक्ताओं को वितरक के पास जाने या कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है।
क्या हैं घरेलू LPG सिलेंडर को घर बैठे बुक करने के 5 अलग-अलग तरीके?
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि उपभोक्ता भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस के सिलेंडर बुक करने के लिए WhatsApp, Missed Call, IVRS, Application और Web पेज पर जाकर घरेलू LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
इसके लिए अलग-अलग नंबर दिए गए हैं, जिन पर WhatsApp, Missed Call, IVRS के जरिए घरेलू LPG सिलेंडर बुक किया जा सकता है। वहीं Hello BPCL, Indian Oil One और HP Pay Application के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है।
इसके अलावा my.ebharatgas.com, cx.indianoil.in और myhpgas.in पर जाकर भी घरेलू LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
देश में गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग लंबी कतारों में लगे दिखे
जैसे ही लोगों को पता लगा कि देश में गैस सिलेंडर की किल्लत हो रही है, वैसे ही लोग गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लाइन लगाकर खड़े होने लगे। हालात ये हो गए कि देश में कई जगहों पर सुबह 3 बजे से ही लोग लाइन में लगे दिखे। कई लोगों ने ये भी कहा कि वह 3 दिन से लाइन में लग रहे हैं लेकिन उनका नंबर नहीं आ पा रहा है और ना ही उन्हें सिलेंडर मिल पा रहा है।
ऐसे हालात में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा घरेलू LPG सिलेंडर बुक करने के 5 अलग-अलग तरीके बताना उपभोक्ताओं को कुछ राहत दे सकता है।
Latest India News