1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News in Hindi Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Highlights: देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें अगर आप एक ही प्लेटफॉर्म पर पाना चाहते हैं तो इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको देश में घटने वाली प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक हलचल और विदेशों के बड़े अपडेट्स मिलेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज- India TV Hindi
Image Source : इंडिया टीवी ब्रेकिंग न्यूज

Breaking News in Hindi Highlights: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Latest India News

Live updates : Breaking News in Hindi Highlights 17 Dec 2022

  • 11:39 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    जिग्नेश मेवाणी को जिताकर वडगाम के मतदाताओं ने देश को धोखा दिया : गुजरात के मंत्री

    गुजरात के मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी के हाथों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार की हार को लेकर शनिवार को वडगाम के मतदाताओं की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि बनासकांठा जिले में अनुसूचित जाति-आरक्षित सीट के लोगों ने भाजपा की जीत सुनिश्चित नहीं कर ‘‘देश के साथ धोखा’’ किया है। मंत्री के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मेवाणी ने कहा कि सत्ता पक्ष को हार पचाना भी सीखना चाहिए। विश्वकर्मा ने दिन में वडगाम के वारनावाड़ा गांव के दौरे के दौरान ग्रामीणों द्वारा स्वागत किए जाने पर कहा, ‘‘जो लोग (भाजपा की हार के लिए) जिम्मेदार हैं, उन्होंने वास्तव में देश के साथ विश्वासघात किया है। आपने मेरा स्वागत किया, माला पहनाई, लेकिन मैं आपको बता दूं कि अब इस तरह का पाखंड दिखाने के बजाय आपको यहां भाजपा की जीत सुनिश्चित करके अपना प्यार दिखाना चाहिए था।’’ 

  • 11:08 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    बिहार: जहरीली शराब कांड में SIT ने शराब माफिया अनिल सिंह को गिरफ्तार किया

    जहरीली शराब कांड की जांच के लिए बनी SIT टीम ने शराब माफिया अनिल सिंह को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत 271 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया।

    रिपोर्ट- नितीश चंद्रा

  • 9:48 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    गृह मंत्री अमित शाह ने शिलांग में राजभवन में किया पौधारोपण

    मेघालय: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिलांग में राजभवन में पौधारोपण किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।

  • 9:26 PM (IST) Posted by Pankaj Yadav

    बूंदी खेल परिसर का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया शिलान्यास

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बूंदी खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक, स्विमिंग पूल,मल्टीपरपज हॉल सहित अन्य खेल सुविधाओं का शिलान्यास किया।

  • 8:31 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    पंजाब: टोल प्लाजा कर्मियों ने प्रदर्शन किया, किसान संगठन पर टोल वसूली नहीं करने देने का आरोप

    पंजाब के होशियारपुर जिले में टोल प्लाजा कर्मियों ने शनिवार को विरोध मार्च निकाला और आरोप लगाया कि एक किसान संगठन धरना दे रहा है और वाहनों से टोल की वसूली नहीं होने दे रहा है। नंगल शहीदान, चोलंग, मानगढ़ और हरसा मनसेर टोल प्लाजा के कर्मचारियों सहित प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय से जिला प्रशासनिक परिसर तक विरोध मार्च निकाला। 

  • 8:19 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित अस्पताल में आग लगी

    दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित एक अस्पताल में शनिवार सुबह आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई व्यक्ति घायल या हताहत नहीं हुआ। ग्रेटर कैलाश-1 स्थित फीनिक्स अस्पताल विशेष रूप से स्त्री रोग और बाल चिकित्सा को लेकर जाना जाता है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, इमारत के ‘बेसमेंट’ में स्थित अस्पताल के कार्यालय में लगी आग को बुझाने के लिए 20 दमकलकर्मियों को लगाया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अस्पताल के सभी मरीज और कर्मचारी सुरक्षित हैं। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह नौ बजकर सात मिनट पर मिली और पूर्वाह्न 9.50 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • 8:02 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    मोदी का कोई मॉडल नहीं था उनकी मार्केटिंग थी, राजस्थान बन रहा मॉडल स्टेट- गहलोत

    राजस्थान देश में मॉडल स्टेट बनता जा रहा है। मोदी जी का मॉडल क्या था ये तो वे जानें उनका काम जाने। उनका कोई मॉडल था नहीं उनकी मार्केटिंग थी। जो राजीव गांधी का सपना था IT और कंप्यूटर का उसका अगर किसी ने उपयोग किया है तो मोदी जी ने किया है: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जयपुर

  • 6:34 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान पर क्या बोले अखिलेश यादव?

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी नाकामी छिपाने के लिए पाकिस्तान और रंग के जैसे मुद्दे समय-समय पर लाती है। 

     

  • 5:55 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल बोले- PM मोदी के बारे में भुट्टों का बयान बर्दाश्त नहीं

    मैं बिलावल भुट्टो के बयान की निंदा करता हूं। PM के बारे में इस प्रकार का बयान बर्दाश्त नहीं होगा। इसका करारा जवाब दिया जाना चाहिए। हमारे देश के PM के बारे में किसी अन्य देश के नेता इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कैसे कर सकते हैं। PM के साथ हम खड़े हैं: छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल,रायपुर

  • 5:17 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    पुणे की फैक्टरी में आग लगने से दो लोग मामूली रूप से घायल

    महाराष्ट्र में पुणे के वधु बुद्रुक इलाके में शनिवार को एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि कुशन और फोम सामग्री बनाने वाली फैक्टरी में आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां भेजी गई हैं और परिसर में कम से कम 50 से 55 गैस सिलेंडर थे। उन्होंने कहा, “हमें दोपहर12:38 बजे लगभग 10 से 12 सिलेंडर फटने और बड़े पैमाने पर आग लगने की सूचना मिली। पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण से दमकल की पांच गाड़ियां और पुणे, शिरू और आलंदी नगर निकायों से एक-एक गाड़ी को आग बुझाने के लिए लगाया था। आग में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिसे जल्द ही बुझा लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

  • 4:08 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    घाटकोपर की आग अब बुझ गयी है और कूलिंग का काम जारी है

    मुंबई के घाटकोपर में लगी आग अब पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम जारी है। आग इमारत के एंट्रेंस पर मौजुद मीटर बॉक्स में लगी थी। इसी के बगल में पारेख अस्प्ताल की इमारत सटी हुई है। आग के बाद अस्पताल के मरीजों को शिफ्ट करना पड़ा। फिलहाल एक की मौत होने की खबर है। आगे की जांच जारी है।

    रिपोर्ट- राजीव सिंह

  • 2:42 PM (IST) Posted by Ravi Prashant

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर कसा तंज

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि एक ही दिन बिलावल भुट्टो और राहुल गांधी PM पर सवाल उठाते हैं, यह कौन सा रिश्ता है? बिलावल भुट्टो एक फेल देश(पाकिस्तान) के विदेश मंत्री है लेकिन उसी समय अगर हमारे प्रमूख विपक्षी पार्टी के नेता राहुल गांधी करेंगे तो उनके लिए राष्ट्र बड़ा है या राजनीति? उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस देश भू-भाग जो चीन को मिला उस समय कौन प्रधानमंत्री थे? आपके परिवार के लोग जब प्रधानमंत्री बने तो कई बार चीन ने हमारे भू-भाग पर कब्ज़ा किया। 

  • 2:38 PM (IST) Posted by Ravi Prashant

    GST परिषद की 48वीं बैठक, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की अध्यक्षता

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली में वर्चुअल मोड के माध्यम से GST परिषद की 48वीं बैठक की अध्यक्षता की।

  • 1:32 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    यूपी के सीएम योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कही ये बात

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान अत्यंत ही अमर्यादित, बचकाना और राष्ट्रविरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत और भारतीय सेना को अपमानित करने वाला है। हम उनके बयान की निंदा करते हैं। 

  • 1:20 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    कोर्ट में पेश हुए राणा दंपति, रद्द हुआ वारंट

    हनुमान चालीसा पाठ के मामले में रवि राणा और नवनीत राणा सेशन कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में हाजिरी के बाद राणा दंपति के खिलाफ जारी वारंट रद्द कर दिया गया है। जज राहुल रोकड़े की कोर्ट के सामने राणा दंपति पेश हुए थे। मातोश्री पर हनुमान  चालीसा पाठ मामले में यह वारंट जारी हुआ था। मुंबई के SESSION COURT ने राणा दंपति के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। इसे अब कोर्ट ने पांच-पांच हजार रुपये का भुगतान कर रद्द कर दिया।

  • 12:47 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    तवांग पहुंचे किरण रिजिजू

  • 12:21 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    शायद राहुल गांधी को हमारी सेना पर विश्वास नहीं-अनुराग ठाकुर

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा-राहुल गांधी के बयान पर मुझे हैरानी नहीं होती, जब डोकलाम की घटना हुई थी और सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी तब राहुल गांधी सवाल उठाते दिखाई दिए थे। शायद राहुल गांधी को हमारी सेना पर विश्वास नहीं है।

  • 12:09 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों के साथ पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की।

  • 11:07 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    चाहे गलवान हो या तवांग, सेना ने शौर्य दिखाया-राजनाथ

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फिक्की के एक कार्यक्रम में कहा-' चाहे गलवान हो या तवांग, सेना ने शौर्य दिखाया। सेना की जितनी तारीफ करें वो कम है। राजनीति सच बोलकर की जाती है, झूठ बोलकर नहीं। हर समय राजनीति में किसी की नीयत पर संदेह करना ठीक नहीं। चाहे गलवान हो या तवांग, जवानों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

  • 10:17 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिलावल भुट्टो के बयान के विरोध में जम्मू में विरोध प्रदर्शन

    जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए बयान के खिलाफ भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया।

  • 10:10 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: फीनिक्स अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग

    दिल्ली: ग्रेटर कैलाश पार्ट 1 में फीनिक्स अस्पताल के बेसमेंट में आज सुबह आग लग गई। दमकल की 5 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

  • 8:29 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG के दाम बढ़ाए

    इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज से CNG के दाम बढ़ा दिए हैं। CNG की कीमत अब दिल्ली में 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम है। गुरुग्राम में 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम है।

  • 7:42 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मलेशिया में पर्यटक शिविर स्थल पर भूस्खलन में 21 लोगों की मौत, 12 लापता

    मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भूस्खलन में 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग लापता हो गए। बताया जाता है कि कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में एक पर्यटक शिविर स्थल (कैंपसाइट) में यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 12 अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। 

  • 7:10 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कर्ज की किश्त लेने गए फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर गर्म तेल डाला

    राजस्थान: झुंझुनू में कर्ज की किश्त लेने गए निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर गर्म तेल डालने की घटना सामने आई।

  • 7:09 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिलावल भुट्टो के बयान के विरोध में आज देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान के विरोध में आज बीजेपी देशभर में प्रदर्शन करेगी।